फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: तेल टैंकर ने कार को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत, तीन घायल

Sun, 07 Jun 2020 02:13 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
विज्ञापन
कार-टैंकर भिड़ंत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सागर जिला मुख्यालय से करीब 48 किलोमीटर दूर गढ़ाकोटा में रविवार सुबह तेल के एक टैंकर ने कार को टक्कर मार दी जिससे कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

गढ़ाकोटा पुलिस थाना प्रभारी के. एन. अरजरिया ने बताया कि सुबह करीब सात बजे सरकारी अतिथि गृह के पास एक अज्ञात टैंकर ने कार को टक्कर मार दी। इसमें कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य तीन घायल हो गए।


उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान जितेंद्र शुक्ला (40), सुनील तिवारी (36) और प्रमोद शुक्ला (35) के रूप में की गई है। ये सभी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के परानीपुर गांव के रहने वाले थे। अरजरिया ने बताया कि हादसे के वक्त कार में सवार लोग मुंबई से प्रयागराज जा रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तीनों घायलों को इलाज के लिए सागर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अरजरिया ने बताया कि हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें