एनसीबी ने आर्यन खान को किया गिरफ्तार
- फोटो : Self
शनिवार रात मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बीच समुद्र में एक क्रूज पर छापा मार कर अभिनेता शाहरूख के बेटे आर्यन खान समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया था। इस क्रूज में 600 से ज्यादा लोग सवार थे। ये 80 हजार रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक के टिकट खरीदकर पहुंचे थे। इस पार्टी में शामिल होने वालों में इंदौरी युवा भी थे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार क्रूज पर रेव पार्टी में शामिल होने के लिए इंदौर के छह युवाओं ने महंगे टिकट खरीदे थे। टिकट के बाद भी जब तीन ही लोगों को जहाज में सवार होने की इजाजत मिली तो बाकी तीन ने हंगामा कर दिया था। इंदौर के श्रेय पाठक, करण जोशी और आयुष परपानी क्रूज में सवार होने में कामयाब रहे थे, लेकिन कपिल जाधवानी, हुसैन आरिफ और रोहित मुलानी नहीं शरीक हो पाए थे। इस बात को लेकर उनका आयोजकों से विवाद भी हुआ था।
बता दें, मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है। पांच अन्य को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है। कोर्ट ने आर्यन खान को एक दिन की रिमांड पर सौंपा है।