फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: सालभर किया युवक ने रेप, फिर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

Mon, 24 Jul 2023 03:05 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

एमआईजी क्षेत्र में रहने वाली 50 वर्षीय महिला के साथ उससे उम्र में 15 साल छोटा आरोपी  युवक जावेद पिता अब्दुल पठान निवासी खजराना ने पहले दोस्ती की और बहला-फुसला कर सालभर रेप करता रहा। फिर उसने महिला को अपने साथ रहने को कहा। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में एक महिला से युवक सालभर रेप करता रहा। इस दौरान उनसे अश्लील वीडियो भी बना लिए। इसके बाद युवक महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। परेशान होकर महिला ने पुलिस में जाकर आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवा दिया। आरोपी के खिलाफ लव जिहाद की धारा भी लगाई जा सकती है।

एमआईजी क्षेत्र में रहने वाली 50 वर्षीय महिला के साथ उससे उम्र में 15 साल छोटा आरोपी युवक जावेद पिता अब्दुल पठान निवासी खजराना ने पहले दोस्ती की और बहला-फुसला कर सालभर रेप करता रहा। फिर उसने महिला को अपने साथ रहने को कहा। महिला की पहचान जावेद से नौकरी के दौरान हुई।

विज्ञापन


महिला ने अपने पति को तलाक दे दिया था और अपने बेटे के साथ रहती थी। आरोपी उसके घर आने जाने लगा और धीरे-धीरे निकटता बढ़ाई। इसके बाद उसने महिला के साथ रेप किया और अश्लील वीडियो भी बना लिए। एक दिन उसने महिला को वीडियो दिखाकर उसे वायरल करने की धमकी दी और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया।

महिला ने इनकार किया तो उसने बेटे की हत्या की धमकी दी। महिला ने उससे बातचीत बंद कर दी,लेकिन वह फिर भी उसे परेशान कर रहा था। इसके बाद महिला ने एमआईजी थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें