फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: धूप, बारिश और बादल, पल-पल में बदल रहा मौसम

Mon, 14 Oct 2024 04:22 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

इंदौर में मौसम लगातार बदल रहा है। तेज धूप, बारिश और ठंडी हवाओं ने एक ही दिन में मौसम के कई रंग दिखा दिए हैं। अगले दो दिन भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। 
 
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में सोमवार को मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों को अलग-अलग अनुभव दिए। सुबह के समय घना कोहरा और हल्की ठंड थी, जबकि दिन चढ़ते ही धूप निकल आई। हालांकि, मौसम विभाग ने कहा है कि आज हल्की बारिश हो सकती है, जिससे हल्की ठंडक भी बरकरार रह सकती है। 
विज्ञापन


अरब सागर में लो प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ की सक्रियता के कारण दक्षिण-पश्चिमी हवाएं नमी ला रही हैं, जिससे इंदौर और उसके आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। रविवार को भी मौसम ने दोपहर बाद करवट ली थी, जब 35 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं और बादल छा गए, जिसके बाद कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। 

तापमान में भी उतार-चढ़ाव रहा। रविवार को दिन का तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। इससे पहले शनिवार को दिन का तापमान 29.5 डिग्री और रात का तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें