फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: इंदौर में जबरदस्त बारिश, मप्र पर काले बादल छाए, कल क्या होगा मौसम का हाल

Sat, 19 Oct 2024 09:08 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

मौसम विभाग के मुताबिक कल भी इंदौर में बारिश हो सकती है। मप्र के आधे हिस्से में बादल जमे हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। 
 
विज्ञापन
शनिवार शाम को मप्र पर बादलों का डेरा। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में शनिवार को दोपहर के बाद अचानक मौसम बदला और तेज बारिश होने लगी। शाम को पांच बजे कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई जो छह बजे तक तेज बारिश में तब्दील हो गई। विजय नगर, देवास नाका, पलासिया, एयरपोर्ट, राजबाड़ा समेत कई क्षेत्रों में एक से डेढ़ घंटे तक तेज बारिश हुई। आज दिन का तापमान 33.3 और कल रात का तापमान 22.4 डिग्री रहा। 
विज्ञापन


शाम को बदला मौसम
मौसम ने शाम को अचानक करवट ली, जहां दोपहर तक तेज धूप के बाद शाम को अचानक बादल आए और फिर कुछ देर आंधी चलने के बाद बारिश शुरू हो गई। शहर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखी गई। वहीं पलासिया, गीता भवन, विजय नगर और लसूड़िया जैसे क्षेत्रों में सड़कों से तेज पानी बहने लगा। 

और यहां सूखा...
वहीं, पश्चिमी क्षेत्र में बारिश नहीं हुई, जैसे मालगंज, मल्हारगंज और धार रोड के इलाकों में सूखा रहा। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई और शहर का मौसम ठंडा हो गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें