फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather IMD: भोपाल में बारिश और छिंदवाड़ा में भीषण गर्मी की चेतावनी, सक्रिय हो रहा नया विक्षोभ

Sat, 06 Apr 2024 08:04 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

प्रदेश के मौसम में कई रंग देखने को मिल रहे हैं। रविवार के लिए प्रदेश में बारिश, गर्मी और आंधी के अलर्ट जारी किए गए हैं। 
 
विज्ञापन
इंदौर में शाम को छाए बादल। फोटो- जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में मौसम के कई रंग एक साथ देखने को मिल रहे हैं। कई जिलों में मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है तो कई जिलों के लिए भीषण गर्मी से बचने के लिए कहा है। इसके साथ ही प्रदेश में नया विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। लगभग सभी जिलों के अधिकतम तापमान में तो विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। रीवा, जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे। सभी संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, सागर संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहे। शहडोल संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.8 °C खरगोन में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.9 °C धार में दर्ज किया गया।

10 अप्रैल से नया विक्षोभ
मौसम विभाग के अनुसार मध्य समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर दक्षिणी छतीसगढ़ से लेकर विदर्भ, कर्नाटक, तमिलनाडु और मराठवाड़ा होते हुए कोमरीन क्षेत्र तक हवाओं में अनिश्चित्ता व्याप्त है। 10 अप्रैल 2024 से नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


चेतावनी 
प्रदेश के कई जिलों में गर्मी के लिए तो कई जिलों में बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। कहीं-कहीं हल्की वर्षा का भी अनुमान है। ग्वालियर, चंबल और जबलपुर संभागों के जिलों में, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, देवास, मंदसौर, नीमच, दमोह, सागर और निवाड़ी जिलों में बारिश और बौछार की चेतावनी जारी की गई है। वहीं सिंगरौली, सीथी, नर्मदापुरम छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्ना जिलों में गरमी और लू के लिए चेतावनी जारी की गई है। वहीं भोपाल, नर्मदामुरम और जबलपुर संभागों के जिलों खंडवा, खरगोन, बड़वानी, देवास, दमोह और सागर जिलों में आंधी चलने की चेतावनी भी दी गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें