फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Crime: इंदौर में कलेक्शन एजेंट की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर दो लाख लूटे

Sat, 15 Apr 2023 08:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शुक्रवार को मुन्ना ड्रायवर शुभर बिहारी के साथ रुपये लेने निकला था। कलेक्शन करने के बाद उसने दो लाख रुपये अपने पास रखे थे। कार एमआर-११ से गुजरी तो ड्रायवर ने चोइथराम स्कूल के पास लघुशंका के बहाने उसे रोका॥  तीन नकाबपोश आए और मुन्ना को धमकाने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में स्थित हिन्दुस्तान लिवर कंपनी के कलेक्शन एजेंट की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक कर नकाबपोश बदमाशों ने दो लाख रुपये लूट लिए। पुलिस को एजेंट के कार ड्रायवर पर शक है, क्योंकि उसने लघुशंका के लिए गाड़ी रोकी, तभी लूट की वारदात हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन

वारदात मुन्ना चौहान के साथ हुई। वह लसूड़िया स्थित हिन्दुस्तान लिवर कंपनी में कलेक्शन एजेंट है। चौहान दोपहर में लसूड़िया थाने पहुंचा और चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कराया। मुन्ना चौहान ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह अपने ड्रायवर शुभम बिहारी के साथ रुपये लेने निकला था। कलेक्शन करने के बाद उसने दो लाख रुपये अपने पास बैग में रखे थे। उनकी कार एमआर-11 से गुजरी तो ड्रायवर ने चोइथराम स्कूल के पास लघुशंका के लिए गाड़ी रोकी। इसके बाद तीन नकाबपोश गाड़ी के पास आए और मुन्ना को धमकाने लगे। दो बदमाश उसे गाड़ी से बाहर निकालने लगे। जब मुन्ना ने विरोध किया तो तीसरे बदमाश ने मिर्च पाउडर जेब से निकाला और मुन्ना की आंख में डाल दिला। इसके बाद उससे बैग छिना और भाग गए। तीनों बदमाश दो पहिया वाहनों पर सवार होकर आए थे।
जब बदमाश लूट को अंजाम दे रहे थे। तब ड्रायवर मुन्ना को बचाने भी नहीं आया। पुलिस को शंका है कि लूट की साजिश में ड्रायवर शुभम भी शामिल हो सकता है और उसके साथियों ने ही दो लाख रुपये लूटे हैं। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें