फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: आदिवासी महिला को बंधक बनाकर जंगल की झोपड़ी में ले गए, कई बार किया गैंगरेप

Thu, 03 Aug 2023 09:13 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आरोपी महिला को खेत से बंधक बनाकर जंगल में ले गए, चंगुल से छूटी महिला ने परिजनों के साथ जाकर थाने पर केस दर्ज करवाया
 
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदिवासी समाज की एक महिला के साथ गैंगरेप हुआ है। मामला शहर के किशनगंज इलाके का है। बदमाशों ने आदिवासी महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप किया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बंधक बना
किशनगंज थाना प्रभारी कुलदीप खत्री ने बताया कि पीड़िता ने खेत में काम करती थी वहीं पर घटना हुई। पास में काम करने वाला रंजीत उसे परेशान करता था। एक बार महिला का अकेला देखकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने इस घटना की किसी को जानकारी नहीं दी। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ आया और महिला को बंधक बनाकर ले गया। उसने और उसके साथियों ने पास के जंगल में बनी एक झोपड़ी में महिला के साथ कई बार गैंगरेप किया। बाद में सबने महिला को धमकी दी की किसी को इसकी जानकारी दी तो वह उसके पति और बच्चों को मार देंगे। आरोपियों के चंगुल से छूटकर महिला ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

तीन आरोपियों की तलाश
महिला अपने परिजन के साथ थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में आरोपी रंजीत निवासी भगोरा, गुलाब सिंह निवासी घोड़ापुर और राम सिंह माली के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर तीनों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें