फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: मढ़ई के रिसोर्ट के स्विमिंग पुल में इंदौर के युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक राहुल नागर
विज्ञापन
मढ़ई के एक रिसॉर्ट में इंदौर के युवक की मौत हो गई। वह अपने चार दोस्तों के साथ घूमने गया था।
विज्ञापन



 रिसोर्ट में कमरा बुक करने के बाद पांचों दोस्त स्विमिंग पूल में नहाने चले गए। इमली बाजार निवासी 31 वर्षीय राहुल नागर जब 40 सेकंड तक पानी से बाहर नहीं आया तो दूसरे साथियों को उसकी चिंता हुई। उन्होंने राहुल को स्विमिंग पूल से बाहर निकाल तो देखा कि वह अचेत अवस्था में था।


 उसे दोस्तों ने सीपीआर दिया लेकिन फिर भी उसे होश नहीं आया। इसके बाद चारों दोस्त रितेश, शुभम,दीपक और रजत उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



जल्दबाजी में हो गया कार का एक्सीडेंट

 

चारों दोस्त राहुल को जिस कार से अस्पताल ले जा रहे थे। उसका अस्पताल जाने की जल्दबाजी में एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद दोस्त राहुल को लिफ्ट लेकर अस्पताल पहुंचे थे,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।दोस्तों का आरोप है कि घटना के बाद रिसोर्ट प्रबंधन ने कोई मदद नहीं की।

वहां प्राथमिक चिकित्सा के भी इंतजाम नहीं थे। राहुल पीएससी की तैयारी कर रहा था, जबकि उसके साथी इंजिनियर है।पोस्टमार्टम के बाद शव को इंदौर लाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें