फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: डीमेरिट अंक घटने से टला इंदौर में अंतरराष्ट्रीय मैच के प्रतिबंध का खतरा

Tue, 28 Mar 2023 08:07 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मैच रैफरी द्वारा होलकर स्टेडियम के पिच को खराब बताए जाने के बाद मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने अलग-अलग बिन्दूओं बनाए थे और बीसीसीआई को भेजे थे। बीसीआई ने आईसीसी के सामने एमपीसीए के तर्कों को रखा।

विज्ञापन
होलकर स्टेडियम - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टेस्ट मैच के दौरान मैच रैफरी ने स्टेडियम की पिच को खराब बताते हुए तीन डिमेरिट अंक दिए थे, लेकिन मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा दिए गए तर्कों के बाद आईसीसी ने दो डीमेरिट अंक घटा दिए। आईसीसी के इस फैसले से इंदौर में अंतरराष्ट्रीय मैच पर प्रतिबंध का खतरा टल गया। 

विज्ञापन

नियमानुसार एक वर्ष में यदि किसी भी स्टेडियम के पिच को पांच डिमेरिट अंक मिलते हैं तो फिर वहां सालभर मैच नहीं होते हैं। इस तरह का प्रतिबंध इंदौर 15 साल पहले भी झेल चुका है, इस बार खतरा टल गया है। 
तीसरे दिन पिच पर 80 रनों की साझेदारी
मैच रैफरी द्वारा इंदौर के होलकर स्टेडियम के पिच को खराब बताए जाने के बाद मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने अलग-अलग बिन्दुओं को शामिल कर जवाब बनाकर बीसीसीआई को भेजा था। बीसीसीआई ने आईसीसी के सामने एमपीसीए के तर्कों को रखा। सबसे महत्वपूर्ण तर्क यह रखा गया कि पिच पर मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने ज्यादा रन बनाए और 80 रनों की साझेदारी भी की। यदि पिच खराब होता तो फिर तीसरे दिन भी परेशानी आती।
विज्ञापन

नागपुर और दिल्ली में भी तीन दिन में खत्म हो गया था मैच
आईसीसी के मैच रैफरी हर मैच के बाद पिच और स्टेडियम की रैटिंग देते हैं। इंदौर से पहले नागपुर और दिल्ली के टेस्ट मैच भी तीन दिन में खत्म हो गए थे। दोनों के पिचों को औसत रैटिंग दी गई थी, लेकिन इंदौर के पिच को खराब बताया गया था। बीसीसीआई ने जो अपील की, उसमें कहा गया कि पिच में असामान्य उछाल मौसम और नमी की वजह से भी हो सकता है। इसका यह मतलब नहीं कि पिच खराब है। यह भी तर्क रखा गया कि पिच स्पीनरों के लिए मददगार था। जवाब में कहा गया कि मैच में तेंज गेंदबाजों को भी विकेट मिले।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें