होलकर स्टेडियम में अभ्यास करते भारतीय खिलाड़ी।
- फोटो : amar ujala digital
भारत और अफगानिस्तान के बीच रविवार को टी-20 मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। होलकर स्टेडियम भारत आस्ट्रेलिया के बीच पिछले साल खेले गए मैच के कारण चर्चा में रहा। खराब पिच को मैच रैफरी ने डीमेरिट अंक दिए थे।
इस बार हो रहे मैच के लिए काली मिट्टी का पिच तैयार किया गया है। सूत्रों के अनुसार इस पिच में मालवा क्षेत्र की मिट्टी का उपयोग किया जाता है। काली मिट्टी के उपयोग से बना पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहता है।
आमतौर पर टी-20 मैच में खेलने वाली टीमें कम अेावर में ज्यादा रन बनाने का लक्ष्य रखती है। इस लिहाज से सोमवार को होने वाले मैच में रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। होलकर स्टेडियम में कुल 9 पिच है। कुछ पिचों का उपयोग प्रैक्टिस के लिए किया जाता है।
घरेलू मैदान पर नहीं खेला किसी इंदौर ने अंतर्राष्ट्रीय मैच
होलकर स्टेडियम में होने वाले मैच में भारतीय टीम में इंदौर के आवेश खान भी शामिल है। यदि उन्होंने मैच खेला तो वे इंदौर के पहले खिलाड़ी होंगे जो घरेलू मैदान में भारतीय टीम में शामिल होकर मैच खेलेंगे। बीसीसीआई गठन के बाद भारतीय टीम में इंदौर के नरेंद्र हिरवानी, अमय खुरासिया, नमन अेाझा, रजत पाटीदार, आवेश खान और व्यंकटेश अय्यर अब तक भारतीय टीम में खेल चुके है, लेकिन इनमें से कोई भी घरेलू मैदान में नहीं खेला।
आवेश खान की रविवार का मैच खेलने की उम्मीद ज्यादा है, क्योकि वे लगातार भारतीय टीम में बने हुए है। हाल ही में भारतीय टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका दौर में भी भारतीय टीम में शामिल थे। इसके अलावा इंग्लैड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरिज के पहले दो मैचों में भी आवेश को शामिल किया गया है।
दोनो टीमों ने किया अभ्यास
शनिवार को भारत और अफगानिस्तान की टीम ने होलकर स्टेडियम में अभ्यास किया। दोपहर में अफगानिस्तान की टीम के खिलाडि़यों ने मैदान में पसीना बहाया तो शाम को भारतीय टीम स्टेडिमय पहुंची और डेढ़ घंटे तक अभ्यास करती रही। अपने चेहते खिलाडि़यों को देखने के लिए कई खेल प्रेमी भी स्टेडियम पहुंचे।