एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। इंदौर के एरोड्रम इलाके की है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। एरोड्रम पुलिस के मुताबिक टीसीएस कंपनी से लौटते समय यह हादसा हुआ। जब वह घर नहीं पहुंची तो इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन
चार महीने पहले ही लगी थी नौकरी
पुलिस के मुताबिक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती निकिता जैन मूलत: भिंड की रहने वाली है। उसकी शादी डेढ़ साल पहले गाजियाबाद के आशीष जैन से हुई थी। आशीष भी पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। निकिता की चार माह पहले ही टीसीएस में जॉब लगी थी। इसी कारण वह गाजियाबाद से इंदौर शिफ्ट हो गई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हुआ। यहां से परिवार शव को लेकर गाजियाबाद रवाना हो गया है।
वाहन की जानकारी नहीं मिली
कंपनी से कुछ ही दूरी पर अज्ञात वाहन ने निकिता को टक्कर मारी थी। इसके बाद वाहन मौके से फरार हो गया। घटना आसपास लगे सीसीटीवी में भी कैद नहीं हो सकी। इसके चलते पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
राहगीरों ने हादसे की जानकारी दी
पुलिस के मुताबिक रात की शिफ्ट के बाद जब वह कंपनी से घर जा रही थी तभी बायपास पर ही उसे किसी वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। निकिता को निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी वाहन और उसके ड्राइवर का पता नहीं चला है। पुलिस ने निकिता के पास से मिले आईडी के आधार पर उसकी पहचान की और कंपनी मैनेजमेंट को सूचना दी। इसके बाद परिजनों का नंबर लेकर पति आशीष व अन्य लोगों को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि सूचना के बाद परिजन इंदौर पहुंचे।