फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा बोले-सीएम राइज स्कूल में बच्चो को अंतरराष्ट्रीय भाषाएं भी सिखाएगी सरकार

Fri, 28 Apr 2023 06:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

समारोह में विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि 120 करोड़ की लागत से मल्हार आश्रम स्कूल बनेगा। विद्यालय में आधुनिक क्लास रूम, इंडोर गेम व स्विमिंग पूल की व्यवस्था भी रहेगी। पहले चरण में 64 करोड़ का कार्य प्रारंभ होगा। 
विज्ञापन
मल्हार आश्रम के नए भवन का भूमिपूजन किया। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में 64 करोड़ की लागत से मल्हारआश्रम परिसर मेें बनने वाले सीएम राइज स्कूल का भूमिपूजन शुक्रवार को किया गया। इस मौके पर प्रदेश के आईटी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने कहा कि सीएम राइज स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार भी सिखाएंगे।बच्चों के सपनों को साकार करने के लिए उन्हें सीएम राइज स्कूल में अच्छी शिक्षा दी जाएगी, ताकि वे बेहतर भविष्य बना सके। उन्हें बेहतर शिक्षा देने में कोई कसर हमारी सरकार नहीं रखेेगी। 

विज्ञापन


मल्हार आश्रम स्कूल बहुत ही आधुनिक स्कूल बनेगा। जीवन में सपने साकार करने के लिए बच्चों को शिक्षित होना जरूरी है, उन्हें अलग अलग भाषा भी सीखना जरूरी है। उसे सीएम राइज स्कूलों में सिखाया जाएगा। सीएम राइज स्कूल में बच्चों के व्यक्तिव का निमार्ण भी होगा।

समारोह में विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि 120 करोड़ की लागत से मल्हार आश्रम स्कूल बनेगा। विद्यालय में आधुनिक क्लास रूम, इंडोर गेम व स्विमिंग पूल की व्यवस्था भी रहेगी। पहले चरण में 64 करोड़ का कार्य प्रारंभ होगा। मल्हार आश्रम स्कूल दो साल में बनकर तैयार होगा, इसमें प्रतिवर्ष चार हजार से ज्यादा बच्चे शिक्षित होंगे।
कार्यक्रम में आभार विद्यालय के पूर्व छात्र व भाजपा नेता अजय नरूका ने माना। आयोजन में अतिथियों ने वेद मंत्रों के बीच पूजन किया और सीएम राइज स्कूल का भूमिपूजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें