फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में एसबीआई के छह एटीएम जले, लाखों रुपए जलने का अंदेशा

Sun, 03 Mar 2024 10:47 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मुंबई से जांच करने के लिए आया दल, बैंक प्रबंधन ने आग लगने पर कोई जानकारी नहीं दी। 
 
विज्ञापन
एटीएम में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में वायएन रोड स्थित एसबीआई बैंक की मेन ब्रांच के छह एटीएम में आग लग गई। तीन एटीएम मशीनें जलकर खाक हो गईं। इसकी जांच करने के लिए अधिकारियों की टीम मुंबई से इंदौर पहुंची है। बैंक ने इस पर कोई भी बयान जारी नहीं किया है। कितना पैसा जल गया है इसकी जानकारी भी नहीं दी गई है। एटीएम के इस बड़े केबिन में तीन मशीनें रुपए निकालने वाली। दो मशीनें पैसा जमा करने वाली और एक मशीन बैंक पासबुक प्रिंट करने वाली थी। ATM मशीनों में कितने रुपए थे अभी तक इस बात का खुलासा भी नहीं हो सका है। घटना शहर के तुकोगंज थाने के सामने शनिवार रात साढ़े 11 बजे की है। प्रथम दृष्ट्या शॉर्ट सर्किट से ही आग लगने की आशंका है।
विज्ञापन


सिक्योरिटी इंजार्च संजय मिश्रा ने बताया कि एक केबिन से धुआं उठा था। देखते देखते आग फैलती गई। तीन एटीएम मशीनें, सात काउंटर सहित अन्य कागजात जलकर खाक हो गए। गार्ड ने आग को बुझाने की कोशिश की। जब आग पर काबू नहीं पाया तो फायर बिग्रेड को सूचना दी। आधे घंटे के बाद लगभग 11.30 पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर कुछ लोगों ने वीडियो बनाने की भी कोशिश की लेकिन उन्हें भगा दिया गया। इस दौरान एक महिला की सुरक्षाकर्मियों से झड़प भी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें