फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: अपराधों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने हर थानाक्षेत्र में आयोजित किया जनसंवाद

Sun, 03 Mar 2024 10:45 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पुलिस ने नागरिकों, संस्थाओं से सीधे बात की, अपनी कार्यप्रणाली के बारे में बताया और नागरिकों की समस्याएं भी सुनी
 
विज्ञापन
नागरिकों से चर्चा करते पुलिस कमिश्नर। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनता में सुरक्षा का भाव एवं विश्वास उत्पन्न करने के लिए इंदौर के हर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जनसंवाद आयोजित किया। इसका मुख्य उद्देश्य था कि गुंडे, बदमाशों व असामाजिक तत्वों में पुलिस का डर हो और लोगों को पुलिस की कार्यप्रणाली से रूबरू होने का मौका मिले। पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने खुद आम नागरिकगण, जनप्रतिनिधि, पत्रकारों, गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन और संस्थाओं के प्रतिनिधिगणों से बातचीत की। 
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता द्वारा थाना भंवरकुआं क्षेत्र में मंगलमूर्ति नगर रहवासी संघ के तत्वावधान में आयोजित "पुलिस जनसंवाद" कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां पर पुलिस कमिश्नर ने नागरिकों से परिचर्चा कर बताया कि, यह जनसंवाद नहीं, बल्कि जन सुरक्षा का शंखनाद है। गुंडे, बदमाशों व असामाजिक तत्वों में पुलिस का डर हो और आमजन में सुरक्षा का भाव एवं पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े इसी उद्देश्य को लेकर आप लोगों से सीधा जनसंवाद किया जा रहा है। आप सभी पुलिस को अपना साथी समझ अपनी समस्याएं व सुझाव हमें बताइएं, हम उन पर हरसंभव कार्यवाही करने का प्रयास करेंगे। 

इंदौर नगरीय क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों पर  "पुलिस जनसंवाद" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संबंधित क्षेत्र के डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी, थाना प्रभारी आदि की उपस्थिति रही। लगभग 3500 से ज्यादा नागरिक, जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन, जनसामान्य से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने हर क्षेत्र में सुरक्षा के वातावरण पर चर्चा की एवं समाधान दिए। जनता की पुलिस से अपेक्षा पर चर्चा क्या है, सुरक्षा संबंधी समस्याएं कौन सी हैं, इनका निराकरण कैसे होगा और पुलिस कार्यप्रणाली कैसी है, इन सभी बातों पर भी प्रकाश डाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें