फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp Election: शिवराज और कमलनाथ 30 अक्टूबर को इंदौर में एक साथ आएंगे, दोनों प्रत्याशियों के नामांकन भरवाएंगे

Tue, 24 Oct 2023 06:09 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मप्र में विधानसभा चुनाव के चलते बड़े नेताओं के लगातार दौरे प्रस्तावित हैं, केंद्र सरकार के नेता भी अब लगातार इंदौर आएंगे। 
 
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मप्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपनी अपनी पार्टियों के प्रचार के लिए लगातार दौरे कर रहे हैं। 30 अक्टूबर के दिन शिवराजसिंह चौहान और कमलनाथ दोनों ही इंदौर आएंगे। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान इस दिन एक बड़ी रैली के रूप में सभी प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल कराएंगे और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एक सभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


केंद्र के कई बड़े नेताओं के दौरे होंगे 
मप्र में विधानसभा चुनाव के चलते केंद्र के बड़े नेताओं के अब लगातार दौरे प्रस्तावित हैं। 29 अक्टूबर को देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी इंदौर आ रहे हैं। वे कैलाश विजयवर्गीय के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करने आ रहे हैं। दूसरी ओर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 30 अक्टूबर को आएंगे और उनका कार्यक्रम अभी पूरा तय नहीं हुआ है। यह जानकारी मिली है कि वे इस दिन प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करवाएंगे। 

अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे कमलनाथ
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जो कार्यक्रम अभी आया है, उसके अनुसार वे राजबाड़ा पर देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और यहां से कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों के साथ नामांकन भरने जाएंगे। इस दौरान रैली भी निकाली जाएगी और कलेक्टर कार्यालय के पास ही इसके लिए एक सभा भी रखी गई है। कमलनाथ इंदौर में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें