फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: मालवा-निमाड़ की 66 सीटों में से 55 सीटों पर कांग्रेस-भाजपा के विधायक फिर मैदान में

Tue, 24 Oct 2023 02:43 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मालवा निमाड़ की 66 सीटों में से 55 सीटों पर विधायकों को भाजपा कांग्रेस ने फिर मैदान में उतारा है। इनमें कुछ विधायक को राजनीतिक दलों ने तीसरी चौथी बार टिकट दिया है।

विज्ञापन
मालवा निमाड़ में 55 विधायकों को फिर मौका। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को विधायकों की व्यक्तिगत एंटी इंकम्बेसी का नुकसान मालवा निमाड़ में उठाना पड़ा था,क्योकि कम विधायकों के टिकट काटे गए थे। दो मंत्रियों को भी हार का मुंह देखना पडा था।  कांग्रेस  के विधायक मालवा निमाड़ में पिछली बार की भाजपा की तुलना में ज्यादा थे, लेकिन इस बार प्रत्याशी चयन में रणनीतिकार ज्यादा विधायकों के टिकट काटने की हिम्मत नहीं दिखा पाए। कांग्रेस ने सिर्फ सिर्फ तीन तो भाजपा ने 9 विधायकों के टिकट काटे है। मालवा निमाड़ की 66 सीटों में से 55 सीटों पर विधायकों को भाजपा कांग्रेस ने फिर मैदान में उतारा है। इनमें कुछ विधायक को राजनीतिक दलों ने तीसरी, चौथी बार टिकट दिया है।

कांग्रेस के 28 विधायक मैदान में

कांग्रेस के मालवा निमाड़ में 31 विधायक है। उनमें से 28 विधायकों को फिर मैदान में उतारा गया है। तीन विधायकों के टिकट काटे गए है। हुकम सिंह कराड़ा, सज्जन सिंह वर्मा, झूमा सोलंकी,विजय लक्ष्मी साधो, बाला बच्चन, प्रताप ग्रेवाल, हनी बघेल, पांची लाल मेढ़ा, जीतू पटवारी जैसे विधायकों को कांग्रेस ने लगातार तीसरी-चौथी बार टिकट दिए है। कांग्रेस ने किसी भी विधायक को विधानसभा क्षेत्र बदल कर टिकट नहीं दिया। 

भाजपा के 27 विधायकों को फिर टिकट

भाजपा के कांग्रेस की तुलना में ज्यादा विधायकों के टिकट काटे और  नए चेहरों को भी ज्यादा मौका दिया है। भाजपा ने 27 विधायकों को फिर मैदान में उतारा है। चार सूचियों में नाम नहीं होने पर विधायक महेंद्र हार्डिया, दिलीप सिंह परिहार, अनिरुद्ध मारु के टिकट डेंजर जोन में माने जा रहे थे, लेकिन तीनों पांचवीं सूची में स्थान पा गए और पार्टी ने उन्हें फिर मौका दिया है। अब देखना होगा कि इन 27 विधायकों का प्रदर्शन चुनाव में कैसा रहता है। भाजपा ने पूर्व विधायकों को भी टिकट बांटे है। इसमें पूर्व मंत्री रहे कैलाश विजयवर्गीय, अर्चना चिटनीस, अंतर सिंह आर्य शामिल है। भाजपा ने उम्र के मापदंड को भी नहीं माना है। 68 साल के मधु वर्मा और 70 साल के महेंद्र हार्डिया को भी टिकट दिया है।

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें