इंदौर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। गुरुवार को इंदौर के राउ क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक एक निजी ट्रैवल कंपनी की बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर के दूसरी और वाली लेन में पहुंच गई। इसी दौरान बस ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मारी और बाइक चालक ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर भाग गए। गुस्साए लोगों ने बस को फोड़ दिया। गुरुवार को हुई इस घटना में साईं विहार कॉलोनी में रहने वाले पंकज दुबे की मौत हो गई।
विज्ञापन
एक्सेल टूटने से हुआ हादसा
टीआई नरेंद्र रघुवंशी ने बताया कि बस का एक्सेल टूटा हुआ मिला है। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि इसी वजह से बस अनियंत्रित हुई और हादसा हुआ। हादसा इतना खतरनाक था कि बस बाइक सवार को बहुत दूर तक घसीटते हुए ले गई। जब तक लोगों ने उसे निकाला तब तक हर दम तोड़ चुका था। हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर घायल है जिसका इंदौर के ही एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।