फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: चेंबर का ढक्कन खुला था, युवती गिरी, महापौर ने तुरंत लिया एक्शन

Tue, 18 Jun 2024 10:11 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

चेंबर के रखरखाव के लिए जिम्मेदार एजेन्सी मेसर्स रैमकी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. हैदराबाद पर एक लाख रुपए की पेनल्टी लगाई गई है। 
विज्ञापन
INDORE NAGAR NIGAM - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाड़िया रोड स्थित चेंबर पर ढक्कन नहीं लगा होने से अदिति चौहान नामक युवती घायल हो गई थी। अब महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देश पर आज आयुक्त शिवम् वर्मा ने दुर्घटना के संबंध में त्वरित कार्रवाई की। आयुक्त वर्मा द्वारा इस गंभीर घटना को देखते हुए चेंबर के रखरखाव के लिए जिम्मेदार एजेन्सी मेसर्स रैमकी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. हैदराबाद पर एक लाख रुपए की पेनल्टी अधिरोपित की गई है। इसके साथ ही, वार्ड की उपयंत्री सुस्मिता कर्णिक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है की उक्त घटना व लापरवाही के लिए क्यों ना उन पर ₹5000 का दंड लगाया जाए। इसके लिए स्पष्टीकरण मांगा गया है, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिनांक 18 जून को मानवता नगर निवासी अदिति चौहान रात में चेंबर पर ढक्कन नहीं होने एवं अंधेरा होने के कारण अपने वाहन सहित चेंबर में गिर गईं थी। इस दुर्घटना के परिणामस्वरूप,अदिति चौहान के कंधे की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। 

शहर में सभी जगह जांच के निर्देश
आयुक्त ने नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से समय-समय पर चेंबर ढक्कन को तत्काल रिपेयर करने, कहीं पर कार्य के लिए गड्ढा करना हो तो वहां पर आवश्यक बैरिकेटिंग करके रखने, साइनेज लगाने आदि के निर्देश दिए हैं। इसके साथ निर्देशों के अवेहलना करने पर कड़ी कार्यवाही के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें