फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: नेपाल के प्रधानमंत्री ने देखा टीसीएस, इंफोसिस कैम्पस, दिल्ली हुए रवाना

Sat, 03 Jun 2023 04:34 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नेपाल के प्रधानमंत्री को नगर निगम के अफसरों ने उपयोग किए गए कपड़े से बना उनका पोट्रेट भेंट किया।  इसके पूर्व शुक्रवार रात  मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए भोज में प्रचंड ने कहा कि  नेपाल और भारत के रिश्तों को हिमालय जितनी ऊंचाई देने का काम करते रहेंगेे।
विज्ञापन
नेपाल प्रधानमंत्री को कपड़े से बना चित्र सौपा गया। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड अपनी दो दिवसीय इंदौर और उज्जैन यात्रा के इंदौर से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। इससे पहले उन्होंने सुपर काॅरिडोर स्थित टीसीए और इंफोसिस का कैम्सप देखा। वे वहां करीब एक घंटा रुके और दोनो कंपनियों के बारे में जाना। प्रधानमंत्री नेपाल में भी आईटी कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देना चाहते है, इसलिए उन्होंने कंपनियों के हिसाब से जरुरतें भी जानी।

विज्ञापन


इसके बाद वे एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उन्हें विदाई देने भोपाल से इंदौर पहुंचे। प्रचंड दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, सांससशंकर लालवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

उपयोग किए गए कपड़े से बनी पेेंटिंग दी

नेपाल के प्रधानमंत्री को नगर निगम के अफसरों ने उपयोग किए गए कपड़े से बना उनका पोट्रेट भेंट किया। जिसे देख वे खुश हो गए। इसके पूर्व शुक्रवार रात मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए भोज में प्रचंड ने कहा कि नेपाल और भारत के रिश्तों को हिमालय जितनी ऊंचाई देने का काम करते रहेंगेे। दोनो देशों के बीच जो सहमति बनी है, उसके सकारात्मक परिणाम आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रुप में चौथी बार भारत यात्रा रही। मेरा महाकाल के दर्शक का सपना था, जो पूरा हुआ। भोज के दौरान मुख्यमंत्री ने उनका मालवी पगड़ी पहना कर स्वागत किया। नेपाल से आए अन्य मंत्रियों का भी स्वागत हुआ। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें