फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर के बंबई बाजार में महिला और बच्चे से मारपीट, हिन्दू संगठन ने थाना घेरा

Fri, 14 Apr 2023 08:42 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के सर्राफा थाने पर हंगामा विधायक आकाश विजयवर्गीय मौके पर पहुंचे
विज्ञापन
इंदौर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के सराफा थाने में खरीददारी के दौरान एक महिला और उसका बेटा मारपीट के शिकार हो गए। मारने वाला युवक एक धर्म विशेष का है। इस कारण विवाद बढ़ गया। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हिन्दू संगठनों ने सराफा थाना घेर लिया। इस दौरान विधायक आकाश विजयवर्गीय और भाजपा शहर उपाध्यक्ष एकलव्य गौड़ भी थाने पहुंचे।

विज्ञापन


विवाद दुकानदारों को महिला ग्राहक के साथ आए उनके बेटे का पैर लगने की बात पर हुआ था। इस मामले को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं। विवाद की जानकारी मिलने के बाद भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय, भाजपा उपाध्यक्ष एकलव्य गौड़ समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और आरोपी दुकानदार की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। थाने पर नारेबाजी कर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता अपना विरोध दर्ज कराते रहे। माहौल गरमाता देख आसपास के थानों का फोर्स बंबई बाजार में तैनात करना पड़ा। 

युवक ने दुकान से तलवार निकाल ली
पुलिस के अनुसार दीपिका वर्मा अपने बच्चे के साथ खरीददारी करने बाजार गई थी। इस दौरान बच्चे का पैर एक वर्ग विशेष के युवक को लग गया। इससे वह नाराज हो गया और मारपीट करने लगा। महिला का पति सचिन भी दुकान पर पहुंचा तो दुकानदार ने उससे भी विवाद किया। इसके बाद  युवक ने दुकान से तलवार भी निकाल ली और लहराने लगा। वह जोर-जोर से गालियां दे रहा था। घटना का वीडियो भी किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसे देखने के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी सराफा थाने पर जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें