इंदौर में पौधरोपण करते ज्योतिरादित्य सिंधिया।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
सिंधिया ने कहा पौधे लगाने के बाद उन्हें पेड़ बनाने की जिम्मेदारी भी लेना होगी
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव से यह भी कहा कि 51 लाख पौधे तो लग रहे हैं लेकिन हर पौधे की मॉनिटरिंग की जाए और सभी पौधे पेड़ बनें यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर एक भी पेड़ काटता है तो हम सिर्फ उसे पेड़ की नहीं पूरी प्रकृति की हत्या कर रहे हैं। आज जितनी गर्मी पड़ रही है नदियों का पानी कम हो रहा है और ऑक्सीजन लेवल घट रहा है इंसान को एक भी पेड़ काटने से पहले 100 बार विचार करना होगा।
वेबसाइट बनाकर डाटा अपलोड करें
सिंधिया ने कहा की वेबसाइट बनाएं और उस पर सभी पौधों का पूरा डाटा अपडेट करें। इससे यह पता चलेगा कि कहां पर पौधों की ग्रोथ अच्छी है और कहां पर पौधे बढ़ नहीं पा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से कहा कि ग्रुप बनाकर पौधारोपण करें और सप्ताह में एक बार जरूर सुनिश्चित करें कि जहां पर पौधे लगे हैं वहां पर उनकी ग्रोथ को आकर देखें।
राहुल गांधी और नार्थ ईस्ट के प्रश्न पर चुप्पी साधी
पत्रकारों ने चर्चा के दौरान जब सिंधिया से सवाल पूछा कि आप नार्थ ईस्ट जा रहे हैं और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मणिपुर में लगातार लोगों से मिल रहे हैं। इस पर सिंधिया ने चुप्पी साध ली और कहा कि आज मैं बस पौधरोपण पर बात करने आया हूं।