फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: तोता गुम गया... इंदौर में लगे होर्डिंग, ढूंढने वाले को 5000 का इनाम

Thu, 29 Feb 2024 09:19 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

तोते के जाने पर पूरा परिवार उदास, इंस्टाग्राम पर भी कैंपेन चलाया। प्रमुख चौराहों पर तोते की फोटो के साथ होर्डिंग लगाए। 
विज्ञापन
तोते के होर्डिंग औऱ पोस्टर लगे। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में तोते को तलाशने पर पांच हजार रुपए का इनाम रखा गया है। दरअसल, पलासिया क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार का प्यारा तोता गुम गया है। परिवार ने शहर के प्रमुख चौराहों पर होर्डिंग लगाए हैं कि यदि किसी को भी उनका प्यारा तोता दिखे तो तुरंत संपर्क करें। तोते को तलाशने वाले को पांच हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


इंदौर में रहने वाले देबाशीष डे और शेखर कैलोनिया ने बताया कि चार फरवरी को उनका प्यारा तोता गुम गया था। इसके बाद उन्होंने बहुत तलाश किया लेकिन वह नहीं मिला। अंत में परिवार ने शहर में उसके लिए होर्डिंग लगवाए हैं। इसके साथ सोशल मीडिया पर भी कैंपेशन चलाया गया है। परिवार चार महीने पहले उसे घर लाया था। इंदौर के एक टेनिस कोर्ट के पास वह तोता परिवार को मिला था। 

शेखर ने बताया कि देवाशीष के घर पर पहले से ही कई जानवर हैं। घर पर अभी कई कुत्ते और अन्य पक्षी हैं। परिवार के लोग चिड़ियाघर जाकर पशु पक्षियों की सेवा भी करते हैं। तोते से पूरे परिवार का खास लगाव था। वह सभी के कंधों पर बैठकर दिनभर घूमता रहता था। दिन भर उसकी प्यारी आवाज से घर के सदस्य प्रसन्नचित रहते थे। इन वजहों से पूरा परिवार उसे तलाश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें