फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में अधिवक्ता सम्मान समारोह, सांसद तन्खा बोले- जब भी वकीलों का महत्व कम हुआ, कांग्रेस कमजोर हुई

Sun, 23 Apr 2023 02:04 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में रविवार को संगोष्ठी और अधिवक्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने कहा कि जब भी वकीलों का महत्व कम हुआ, तब कांग्रेस कमजोर हुई। 
विज्ञापन
इंदौर में अधिवक्ता सम्मान समारोह का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट द्वारा संगोष्ठी और अधिवक्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने कहा कि इस चुनाव में वकील वर्ग को टिकट में महत्व मिले। जब भी वकीलों का महत्व कम हुआ, तब कांग्रेस कमजोर हुई। वकील ठान लें तो वे सरकार बदलने की ताकत रखते हैं।
विज्ञापन


तन्खा ने कहा कि देश एक संकट के दौर से गुजर रहा है। सीबीआई, ईडी जैसी संस्थाओं से देशवासियों का विश्वास उठ रहा है। देश में जो कुछ घट रहा है, उसके खिलाफ वकील आवाज उठाएं। वकीलों की सीआर कोई नहीं लिखता। उन्हें डरने की जरुरत नहीं है। वकीलों को इंसाफ के सिपाही बनकर उन ताकतों को रोकना होगा, जो देश को खोखला कर रही हैं। राहुल गांधी ने कुछ नहीं बोला फिर भी उनको सजा हो गई। देश में कुछ लोग झूठ बोलते हैं। उन्हें भी सजा दिलाने की जिम्मेदारी हमारी है।

चुनी हुई सरकारें गिराने पर भी देश चुप है
राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने कहा कि प्रधानमंत्री जिस भाजपा शासित प्रदेश में जाते हैं तो कहते हैं कि डबल इंजन सरकार है, लेकिन हकीकत में डबल बैरल सरकार उन प्रदेशों में है। झूठे मुकदमे लादे जा रहे हैं। चुनी हुई सरकारें गिराई जा रही हैं। फिर भी देश चुप है। कोर्ट में याचिकाएं लगाई जाती हैं, तो कोर्ट भी चुप रहती है। अन्याय के खिलाफ अब देश को खड़े होने की जरुरत है।
विज्ञापन


सेम पित्रोदा ने कहा कि ईडी, सीबीआई, विश्वविद्यालय, मीडिया जैसे संस्थान को आज सरकार अपने हिसाब से उपयोग कर रही है। यह देशवासियों के लिए चिंताजनक स्थिति है। ऐसे समय वकीलों को अपनी सही भूमिका निभाना होगी। महात्मा गांधी भी वकील थे, उन्होंने देश को आजाद कराने का संकल्प लिया और उसे पूरा किया। वकीलों को अपनी ताकत पहचानना होगी। इस मौके पर विधायक जीतू पटवारी, पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, जय हार्डिया ने भी संबोधित किया। संगोष्ठी का संचालन सौरभ मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें