फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: इंदौर के खंडवा रोड पर 50 फीट गहरी खाई में गिरी बस, पांच मुसाफिरों की मौत, 17 घायल

Thu, 23 Jun 2022 06:50 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

खंडवा रोड पर सिमरोल थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर है। 17 लोग घायल हुए हैं। मृतकों को चार लाख व घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।  
विज्ञापन
1 of 3
इस तरह खाई में गिरी बस - फोटो : सोशल मीडिया
खंडवा रोड पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। एक यात्री बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में करीब 5 लोगों की मौत हो गई। लगभग 17 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दुख जताया है। मृतकों को चार लाख व घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। 

घटना सिमरोल थाना क्षेत्र की है। इंदौर से खंडवा जा रही यात्री बस भैरव घाट पर अनियंत्रित होकर पलट गई।  बस में करीब 50 यात्री सवार थे। पलटने के बाद बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पहिए ऊपर आ गए। घटना में 5 लोगों की मौत की खबर है। करीब 17 लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही 108 एबंलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। बस में दबे यात्रियों को निकालने में मशक्कत करनी पड़ी। घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। घटना के बाद कलेक्टर मनीष सिंह घटनास्थल पर रवाना हुए।

सीएम ने जताया दुख, उचित इलाज के निर्देश दिए
बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गहन दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में हताहत हुए यात्रियों के बेहतर से बेहतर उपचार के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौक़ा स्थल पर पहुँचे कलेक्टर मनीष सिंह से उन्होंने मोबाइल पर पूरी जानकारी ली और निर्देश दिए कि इस दुर्घटना में दोषियों की पहचान करें और उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में मृत यात्रियों के परिजनों के लिए शासन के नियमों के अनुसार राहत राशि दिए जाने के निर्देश दिए।  उन्होंने कलेक्टर मनीष सिंह को निर्देश दिए कि वे स्वयं अपनी निगरानी में घटना में घायल यात्रियों का बेहतर से बेहतर उपचार कराएं। कलेक्टर सिंह ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इस बस दुर्घटना में मृतकों को चार चार लाख रुपये और घायलों को 50 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। सभी घायलों का निशुल्क और समुचित उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। कलेक्टर के मुताबिक बस दुर्घटना में चार से पांच  यात्रियों की मृत्यु की प्रारंभिक सूचना है वहीं 10 गंभीर घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से एमवाय हास्पिटल पहुंचाया गया है। 
विज्ञापन

2 of 3
घटना के बाद घाट पर लगा जाम - फोटो : सोशल मीडिया
घटना के बाद घाट पर जाम लग गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कुछ लोग नीचे उतरे और घायलों को निकालने में मदद की। काफी देर तक जाम लगा रहा जिस कारण यातायात बाधित हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
इस तरह खाई से ऊपर आए लोग - फोटो : सोशल मीडिया
हादसे में कई लोग बस के नीचे दब गए। हादसे के बाद बस पूरी तरह उल्टी हो गई थी। चारों पहिए ऊपर आ गए थे। जो लोग धक्के से बाहर गिरे वे जैसे तैसे ऊपर चढ़े। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें