फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP election 2023: मधु वर्मा को जिताने के लिए छोड़ दी चप्पलें, विधायक बने तो इंदौर से भोपाल तक जाएंगे नंगे पैर

Tue, 10 Oct 2023 11:59 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

राऊ विधानसभा क्षेत्र के युवा चेतन शिवहरे ने चप्पल पहनना छोड़ दी है। उन्होंने संकल्प लिया है कि जब मधु वर्मा विधायक बनेंगे तभी वे चप्पल पहनेंगे। 
 
विज्ञापन
मधु वर्मा और चेतन। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मप्र में विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है और रोमांचक कहानियां सामने आने लगी हैं। एेसी ही एक कहानी है युवा चेतन शिवहरे की। चेतन ने राऊ विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी मधु वर्मा को जिताने के लिए संकल्प लिया है। वे तब तक चप्पल नहीं पहनेंगे जब तक मधु वर्मा चुनाव नहीं जीत जाते। चुनाव जीतने के बाद वे पैदल बिना चप्पल के ही भोपाल तक यात्रा करेंगे और उन्हें विधानसभा तक पहुंचाएंगे। 
विज्ञापन


पिता कांग्रेसी बेटा भाजपा का समर्थक
चेतन ने एमकाम किया है और उनका प्रापर्टी का व्यापार है। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि उनके पिता कट्टर कांग्रेसी हैं। उन्होंने कहा कि मैंने बचपन से घर में कांग्रेस का ही माहौल देखा। पिता कांग्रेस के लिए ही काम करते रहे। मैं छोटा था तो संघ की शाखा जाना शुरू किया। वहां से धीरे धीरे मेरा झुकाव भाजपा की तरफ हुआ और फिर मैं भाजपा नेता मधु वर्मा से प्रभावित होकर उनके लिए काम करने लगा। 

पूरे प्रचार में नंगे पैर ही कर रहे काम
चेतन ने बताया कि गर्मी हो या बारिश वे दिनभर प्रचार का काम नंगे पांव ही कर रहे हैं। उनका मानना है कि इससे हम भी मजबूत होते हैं और हमारा संकल्प भी दृढ़ होता जाता है। वे नियमित पूजा पाठ भी करते हैं और राऊ में कई सामाजिक संस्थाओं के साथ जनता की मदद का काम भी करते हैं। 
विज्ञापन


जीतू पटवारी से मुकाबले की उम्मीद
राऊ में अभी कांग्रेस से जीतू पटवारी विधायक हैं। इस बार भी उम्मीद है कि कांग्रेस उन्हें ही यहां से टिकट देगी। पिछले चुनाव में भी मधु वर्मा और जीतू पटवारी के बीच ही मुकाबला था जिसमें जीतू पटवारी 5703 वोट से जीते थे। मधु वर्मा को उम्मीद है कि इस बार वे जीतू पटवारी को यहां से हरा देंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें