फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: एक नंबर विधानसभा चुनाव में नशे का कारोबार बना चुनावी मुद्दा, विजयवर्गीय ने खोला मोर्चा

Wed, 18 Oct 2023 05:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद विजयवर्गीय इंदौर के मामले में ज्यादा दिलचस्पी नहीं लेते थे, लेकिन बीते छह माह से वे लगातार इंदौर में नशे के अवैध कारोबार पर बोल रहे थे।

विज्ञापन
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर की एक नंबर विधानसभा क्षेत्र में जनता से जुड़े वैसे तो कई मुद्दे है, लेकिन विजयवर्गीय क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार को मुद्दा बना रहे है। वे क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान मंचों से लगातार नशे की बात अपने भाषणों में करते नजर आ रहे है। उधर शुक्ला ने नशे के मुद्दे पर बोलना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पांच साल में एक भी नई शराब दुकान मैने नहीं खोलने दी। जिस क्षेत्र में जनता ने विरोध किया, मैं उनके साथ खड़ा रहा।

दरअसल एक नंबर विधानसभा क्षेत्र के बाणगंगा, भागीरथपुरा क्षेत्र की बस्तियों में अवैध शराब दौर गांजा बिकता है। इससे क्षेत्र की महिलाएं भी परेशान है,क्योकि उनके पति, बेटे व परिवार के अन्य लोगों में नशाखोरी की आदत बढ़ रही है।

विज्ञापन


बाणगंगा क्षेत्र के ढाबों पर भी अवैध शराब खूब बिकती है। डेढ़ साल पहले एक नंबर विधानसभा क्षेत्र में ही नकली शराब का मामला सामने आया था। शराब ठेके को लेकर इस इलाके में विवाद भी हो चुके है और एक शराब ठेकेदार को गोली मारकर घायल करने जैसी घटनाएं भी हो चुकी है।

चार माह पहले मुख्यमंत्री के सामने उठाया था अवैध शराब का मुद्दा

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद विजयवर्गीय इंदौर के मामले में ज्यादा दिलचस्पी नहीं लेते थे, लेकिन बीते छह माह से वे लगातार इंदौर में नशे के अवैध कारोबार पर बोल रहे थे। 31 मई को इंदौर गौरव दिवस के कार्यक्रम में विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की थी। अब वे एक नंबर क्षेत्र में भी इस मुद्दे को जोरशोर से उछाल रहे है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें