फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muhadi Fall: सेल्फी लेते समय 700 फीट गहरी खाई में गिरा छह बहनों का इकलौता भाई, 18 घंटे बाद मिला शव

Sun, 02 Jul 2023 02:31 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

फॉल में गिरे युवक शव रविवार दोपहर में मिला। एनडीआरएफ और पुलिस की टीम शनिवार शाम से लगातार सर्चिंग कर रही थी।
विज्ञापन
मोइन छह बहनों में इकलौता भाई है। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुहाड़ी फॉल में पिकनिक मनाने गया एक युवक 700 फीट गहरी खाई में गिर गया। वह दोस्तों के साथ शनिवार शाम को यहां पर पहुंचा था। फॉल में गिरे युवक का शव रविवार दोपहर में लगभग 18 घंटे बाद मिला। एनडीआरएफ और पुलिस की टीम शनिवार शाम से लगातार सर्चिंग कर रही थी।
विज्ञापन


कंपेल पुलिस ने बताया कि मोइन उर्फ अनस (19) पुत्र इकबाल निवासी इलियास कॉलोनी मुहाडी फॉल गया था। उसके साथ दोस्त इरफान व कई अन्य लोग थे जो पिकनिक मनाने यहां पर आए थे। सभी यहां पर घूम रहे थे तभी शनिवार शाम करीब चार बजे यह हादसा हुआ। दोस्तों ने बताया कि मोइन और इरफान मोबाइल से सेल्फी ले रहा थे। सेल्फी लेने के दौरान ही दोनों गहरी खाई के पास पहुंच गए। यहां पर दोनों का पैर फिसल गया और वे नीचे की तरफ गिरने लगे। इरफान झाड़ियों में फंस गया इसलिए दोस्तों ने उसे निकाल लिया लेकिन मोइन गहरी खाई में चला गया। 

हादसे के बाद दोस्तों ने सबसे पहले स्थानीय ग्रामीणों को बताया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। वहां पर मोबाइल नेटवर्क नहीं आता है इसलिए तुरंत घटना की जानकारी भी पुलिस को नहीं दी जा सकी। पुलिस जब तक पहुंची तब तक अंधेरा हो चुका था। इस वजह से सर्च आपरेशन शुरू नहीं किया जा सका। अल सुबह से पुलिस और एनडीआरएफ की टीम सर्च आपरेशन में जुटी है और मोइन का शव रविवार दोपहर में मिला। 
विज्ञापन


छह बहनों में इकलौता भाई
मोइन छह बहनों में इकलौता भाई था। वह निजी कॉलेज से फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था। घटनास्थल पर पुलिस के साथ ग्रामीण भी मोइन का पता लगाने में जुटे हुए थे। 

मुहाड़ी फॉल में कई बड़े हादसे हो चुके
मुहाड़ी फॉल में कई बड़े हादसे हो चुके हैं। यह गांव कम्पेल चौकी इलाके में आता है। यहां स्थित एक कुंड को मुहाड़ी घाट के नाम से पहचानते हैं। यह घाट बेहद जोखिम भरा है। यहां आने वाले लोगों के लिए जगह जगह चेतावनी भरे अंदाज में बोर्ड भी लगाए गए हैं। स्थानीय ग्रामीण यहां आने वाले पर्यटकों को चेतावनी भी देते हैं कि घाट बहुत गहरा है खाई में नीचे न उतरें। इसके बावजूद लोग मानते नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें