इंदौर मेंं मोबाइल लूटने की वारदातें लगातार बढ़ती जी रही हैं। लुटेरे महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बना रहे हैं। हाल ही में पुलिस थाना कनाडिया ने शातिर मोबाइल लुटेरों को पकड़ा है, उनसे 20 महंगे मोबाइल मिले हैं। क्षेत्र में मोबाइल लूट की वारदातें लगातार बढ़ रहीं थी जिसके बाद में थाना प्रभारी और उनकी टीम द्वारा घटनाओं का विश्लेषण किया गया। इसमें कुछ संदिग्ध पता चले।
इसी दौरान पुलिस को मुखबीर की सूचना मिली जिसके आधार पर पुलिस ने संदिग्ध बुलेट व बुलेट चालक की पड़ताल की। इसके बाद संदेही रोहित खांडे को पकड़कर सघन पूछताछ की गई। उसने बताया कि दिनांक 12 अप्रैल को रात 11 बजे उसने अपने एक साथी के साथ बिजली नगर पार्क के पास वैभव नगर से एक व्यक्ति से मोबाइल छीना था। उक्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने इन घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन आरोपी रोहित खांडे निवासी इंदौर, दीपक गंगारिया इंदौर, सारतिक रांणे निवासी इंदौर को गिरफ्तार किया गया।
ढाई लाख रुपए के मोबाइल मिले
आरोपियों से अन्य मोबाइल लूट की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की तो उनके द्वारा कनाडिया तथा आसपास के थाना क्षेत्रों में भी लूट की घटना करने की जानकारी दी गई। अब इसके संबंध में अन्य जानकारी निकाली जा रही है। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न वारदातों को अंजाम देकर लूटे गए 20 मोबाइल मिले हैं जिनकी कीमती करीब 2,50,000 है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त बुलेट भी जप्त की गई है। आरोपी नशे के आदि हैं तथा अकसर इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में विवेचना जारी है जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।