महाकाल लोक देखने वाले पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के उपसंचालक उमाकांत चौधरी ने अनुसार, इंदौर-उज्जैन सर्कल में टूरिस्ट होटल लगभग 80 प्रतिशत तक भरे हुए हैं। इंदौर के होटल-रिसोर्ट में 30 प्रतिशत बुकिंग बढ़ गई है। लालबाग पैलेस, कांच मंदिर, बड़ा गणपति में जाने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ गई है। इनमें ज्यादातर बाहर के पर्यटक हैं।
महाराष्ट्र और गुजरात से आ रहे ज्यादा पर्यटक...
इंदौर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सुरी बताते हैं कि कोरोना काल में होटल इंडस्ट्री को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा था। लेकिन इस साल अच्छा बिजनेस मिल रहा है। उज्जैन महाकाल जाने वाले 60 प्रतिशत पर्यटक इंदौर में भी स्टे करते है। फिलहाल, महाराष्ट्र और गुजरात की तरफ से ज्यादा पर्यटक इंदौर आकर उज्जैन और ओंकारेश्वर जा रहे हैं।
महाकाल लोक को देखने उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी...
ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन के अनुसार, सितंबर से दिसंबर तक मध्यप्रदेश में पर्यटक वैसे ही ज्यादा आते हैं। महाकाल लोक का आकर्षक भी अब पर्यटकों को खींच रहा है। दिल्ली और मुबंई से भी काफी पर्यटक इंदौर और उज्जैन आ रहे हैं। दोनों शहरों की फ्लाइटों में भी यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। सरकार को अब महाकाल लोक की लगातार ब्रांडिंग पर ध्यान देने की जरुरत है और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लगातार इंदौर टूरिज्म सर्किट में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाना होगी।