लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मतदाताओं का सियासी मूड जानने निकला है। जो कल पांच मई यानी रविवार को मध्यप्रदेश के इंदौर लोकसभा क्षेत्र में पहुंचेगा। इसमें हम आप तक लोकसभा क्षेत्र की असल तस्वीर सामने रखेंगे।
यहां के मतदाताओं की उम्मीदें क्या हैं और प्रत्याशी किन मुद्दों को लेकर वोटरों के बीच जा रहे हैं। इसी के तहत सुबह चाय पर चर्चा की जाएगी। फिर दोपहर को मतदाताओं के मन की बात जानने की कोशिश की जाएगी। राजनीतिक दलों के नेताओं से सवाल-जवाब होंगे। वहीं, रात 10 बजे इंदौर के ठिए पर लोगों से चर्चा होगी।
हर दिन जानेंगे नई लोकसभा सीट का मिजाज
चुनावी यात्रा के दौरान अमर उजाला का यह चुनावी रथ हर रोज नई लोकसभा सीट पर जाएगा। इस दौरान उस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से चाय पर चर्चा होगी। अनौपचारिक बातचीत में जनता के मुद्दों, उनकी समस्याओं पर चर्चा होगी। हम युवाओं के बीच जाएंगे, जहां उनकी समस्याओं और उम्मीदों पर चर्चा करेंगे। नए भारत के नए मतदाताओं की सपनों की उड़ान को पंख कैसे लगेंगे, इस पर भी चर्चा करेंगे।
इंदौर लोकसभा सीट
इंदौर लोकसभा सीट बीजेपी का गढ़ माना जाता है। सुमित्रा महाजन यहां से नौ बार सांसद रही हैं। बीजेपी ने इस बार वर्तमान सांसद शंकर लालवानी को फिर से मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने अक्षय कांति बम पर दांव लगाया था, लेकिन नाम वापसी के दिन उन्होंने अपना पर्चा वापस ले लिया और बीजेपी में शामिल हो गए। इस घटनाक्रम से पूरे देश में इंदौर का चर्चा हुई थी। यहां 13 मई को मतदान होगा।
इंदौर में रविवार को कब और कहां होंगे कार्यक्रम
सुबह 8 बजे चाय पर चर्चा
स्थान: यशवंत क्लब रोड,
संपर्क: अभिषेक चेंडके, अर्जुन रिछारिया
सुबह 11 बजे खबरों के खिलाड़ी संवाद
स्थान: प्रेस क्लब
संपर्क अभिषेक चेंडके, अर्जुन रिछारिया
शाम 5 बजे राजनेताओं से चर्चा
स्थान: कृष्णपुरा मार्केट, इंदौर
संपर्क: अभिषेक चेंडके, अर्जुन रिछारिया
रात 10 बजे
इंदौर के ठिए पर लोगों से चर्चा
अभिषेक चेंडके, अर्जुन रिछारिया
इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे। 'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।