फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election: रोड नहीं तो वोट नहीं, अमृत पैलेस के रहवासी बोले- भाजपा ने वादे बड़े किए काम कुछ नहीं

Mon, 08 Apr 2024 11:28 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शहर की अमृत पैलेस सोसाइटी का मामला, रहवासियों ने नो रोड नो वोट के पोस्टर्स लगाए, घर-घर जागरण अभियान भी चलाएंगे
 
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते अमृत पैलेस के रहवासी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर की अमृत पैलेस सोसाइटी के निवासियों ने लोकसभा चुनाव Loksabha Election 2024 में मतदान का बहिष्कार किया है। रहवासियों ने एकजुट होकर अपनी नाराजगी और आक्रोश का प्रदर्शन किया। दरअसल, सोसाइटी की मुख्य सड़क और अन्य सड़कों का निर्माण न होने की वजह से यहां के रहवासी नाराज हैं। इंदौर के महापौर पुष्पमित्र भार्गव ने दिसंबर 2023 में यहां पर सड़क बनने का उद्घाटन भी किया था लेकिन बाद में काम शुरू नहीं हो पाया। 
विज्ञापन


नो रोड नो वोट के पोस्टर लगाए
सोसाइटी के निवासी नो रोड, नो वोट के नारे के साथ सभी जगह पोस्टर्स लगा रहे हैं। रहवासियों का कहना है कि चुनावी समय पर नेताओं के द्वारा बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं लेकिन चुनाव के बाद इनकी ओर किसी का ध्यान नहीं जाता। समाज के लोगों का कहना है कि उन्हें बेहतर सड़कों के लिए बहुत समय से इंतजार करना पड़ रहा है और अब उनका धैर्य जवाब दे रहा है।

ध्यान नहीं दिया तो घर घर जागरण करेंगे
सोसाइटी के निवासियों ने शहर के मेयर और संबंधित प्राधिकरणों से अपने वादे पूरे करने और तत्काल सड़कों के निर्माण की दिशा में कदम उठाने की मांग की है। सोसाइटी के सदस्यों का कहना है कि अगर उनकी मांगों पर तुरंत ध्यान नहीं दिया गया तो वे आगामी चुनावों में अपने वोट का उपयोग विरोध स्वरूप करेंगे। वे घर घर जाकर वोट नहीं देने का जागरण करेंगे। अमृत पैलेस सोसाइटी के निवासियों की इस आवाज को उचित प्लेटफॉर्म पर सुना जाना चाहिए और उनके समस्याओं का समाधान शीघ्र ही किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें