फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: इंदौर में कम बारिश से बढ़ रही चिंता, अगस्त के पहले सप्ताह में भी सिर्फ एक इंच गिरा पानी

Thu, 08 Aug 2024 10:12 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मौसम विभाग को उम्मीद है कि अगस्त और सितंबर में बारिश का कोटा पूरा हो सकता है। मौसम भी ठंडा हो चुका है औऱ दिनरात का तापमान में अंतर भी बहुत कम चल रहा है। 
 
विज्ञापन
कम बारिश से चिंता बढ़ने लगी है। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में कम बारिश की वजह से चिंता बढ़ने लगी है। अभी इंदौर में सिर्फ 15 इंच बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार अगस्त और सितम्बर के महीने से उम्मीद है। इन दोनों ही महीनों के आखिरी दिनों में अच्छी बारिश हो सकती है। अभी पिछली बार की तुलना में करीब सात इंच कम बारिश हुई है। हालांकि अभी भी अगले तीन से चार दिन तक मौसम खुला ही रहेगा और धूप भी रहेगी। कहीं कहीं रिमझिम और मध्यम बारिश होगी। इसके बाद फिर हल्की बारिश के आसार हैं। अगस्त के एक हफ्ते में करीब एक इंच ही बारिश हुई है। अगस्त का कोटा 10 इंच का है। पिछले साल अगस्त में ढाई इंच बारिश हुई थी।
विज्ञापन


मौसम हुआ ठंडा, जल्द होगी बारिश
एग्रीकल्चर कॉलेज के सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएल खपेडिया ने बताया कि इस बार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से मानसून आगे बढ़ा लेकिन हवा की गति धीमी रही। इसके साथ ही बादलों की ऊंचाई ज्यादा रही। इससे मालवा रीजन के कई जिलों में रिमझिम और कहीं-कहीं हल्की बारिश ही हुई। जो बारिश हुई वह भी सिर्फ नमी के कारण हुई। इससे दिन और रात के तापमान 2 से 3 डिग्री का अंतर ही रह गया है। मौसम ठंडा हुआ है और जल्दी ही इंदौर में अच्छी बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें