फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Indore: इंदौर में अभी गिरता रहेगा पानी, तापमान गिरा, दिनभर रहे बादल

Sun, 25 Aug 2024 07:27 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मौसम विभाग के मुताबिक अभी अगले दो दिन पानी गिरता रहेगा। इंदौर में रविवार को दिनभर बादल जमे रहे। हल्की और तेज बारिश भी होती रही। 
 
विज्ञापन
तीन दिन से इदौर में लगातार पानी गिर रहा है। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में शनिवार की रात से लगातार बारिश हो रही है, जो रविवार सुबह 6 बजे तक जारी रही। इसके बाद कुछ देर के विराम के बाद सुबह 9 बजे से फिर से बारिश शुरू हो गई। इंदौर में अब तक 28 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन के कोटे के 36 इंच से कम है। अभी मानसून अवधि के 36 दिन बाकी हैं, और शुक्रवार को हुई तेज बारिश के कारण तापमान 5 डिग्री गिर गया है।
विज्ञापन


अभी गिरता रहेगा पानी
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह के अनुसार, मध्य प्रदेश में भारी बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। लो प्रेशर एरिया रीवा संभाग के आसपास अति निम्न दाब में बदल गया है। मानसून ट्रफ खजुराहो और लो प्रेशर एरिया से होते हुए गुजर रही है। एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी एक्टिव है, जिसके कारण प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। इंदौर में शनिवार रात 9 बजे से अलग-अलग इलाकों में बारिश शुरू हुई, जो सुबह 6 बजे तक जारी रही। इसके बाद कुछ देर के विराम के बाद सुबह 9 बजे से फिर से बारिश शुरू हो गई। दोपहर 12 बजे के बाद कई हिस्सों में तेज तो कहीं हल्की बारिश शुरू हो गई। इसका असर पूर्वी क्षेत्र में ज्यादा देखा गया, जबकि पश्चिम क्षेत्र में हल्की बारिश हुई।

गिर रहा तापमान
शुक्रवार को तेज बारिश होने से तापमान 5 डिग्री गिरकर 27.3 (-1) डिग्री और रात का तापमान 22.2 (0) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। शनिवार को भी दिन का तापमान 27.3 (-2) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 24 घंटों में 30.9 मिमी (1 इंच से ज्यादा) बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार, इंदौर में आज तेज बारिश का अनुमान है। स्थानीय लोगों को सलाह दी जाती है कि वे बारिश से संबंधित सावधानियां बरतें और मौसम विभाग की सलाह का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें