फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: विजयवर्गीय के बयान पर मचा बवाल, विधायक मनोज पटेल समर्थकों ने पुतला जलाया

Sun, 31 Dec 2023 08:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार इंदौर अाए विजयवर्गीय का भी समारोह में सम्मान हुआ था। विजयवर्गीय ने पहले अफसरों को लेकर कहा कि अफसरों के भरोसे तो योजना का बंटाढार हो जाता है।
विज्ञापन
विधायक पटेल समर्थकों ने विजयवर्गीय का पुतला जलाया। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को परेशानी झेलना पड़ती है। इस बार उन्होंने अपनी टिप्पणी से देपालपुर विधायक मनोज पटेल के समर्थकों को नाराज कर दिया। इसके बाद समर्थकों ने विजयवर्गीय का पुतला जलाकर अपना विरोध जताया।

भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को निर्वाचित विधायकों का सम्मान समारोह रखा गया था। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार इंदौर आए विजयवर्गीय का भी समारोह में सम्मान हुआ। विजयवर्गीय ने पहले अफसरों को लेकर कहा कि अफसरों के भरोसे तो योजना का बंटाढार हो जाता है। वे जब भाषण दे रहे थे तभी हाॅल में देपालपुर विधायक मनोज पटेल का आना हुआ।
विज्ञापन


उन्हें देख विजयवर्गीय ने अपना भाषण कुछ देर के लिए रोका और कहा-आईए मनोज जी, कुछ देर रुक कर विजयवर्गीय ने कहा कि मनोज जी जैसे लोग जीत गए। बहुत बड़ी बात है यह। विजयवर्गीय की बात सुनकर हाॅल में बैठे कई पदाधिकारी हंसने लगे और तालियां भी बजा दी। विजयवर्गीय की बात से मनोज पटेल भी कार्यक्रम के दौरान असहज नजर आए।
विज्ञापन


 विजयवर्गीय के बयान के बाद पटेल समर्थकों ने गौतमपुरा और देपालपुर में विजयवर्गीय का पुतला जलाया। समर्थकों ने कहा कि विजयवर्गीय भाजपा के वरिष्ठ नेता है। अपनी ही पार्टी के विधायक के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करना उन्हें शोभा नहीं देता।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें