फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर की बड़ी खबरें: महापौर ने दिया अनोखा सम्मान, आकाश विजयवर्गीय की पुलिस को चिट्ठी, इंजीनियर ने दी जान

Thu, 12 Nov 2026 06:38 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर और देपालपुर को स्वच्छता में दूसरा स्थान मिलने पर महापौर ने महिला सफाईकर्मी को अवॉर्ड सौंपा। वहीं, आकाश विजयवर्गीय ने नशे के खिलाफ कमिश्नर को पत्र लिखा, सानंद संस्थापक जयंत भिसे का निधन हुआ और ठंड ने शहर में दस्तक दी।
विज्ञापन
इंदौर की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1. स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर और देपालपुर की जोड़ी को देश में दूसरा स्थान मिला। अवॉर्ड लेकर लौटे महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एयरपोर्ट पर सबसे पहले यह सम्मान महिला सफाईकर्मी को सौंपा और उसे खुली जीप में बैठाकर रैली निकाली। उन्होंने उपलब्धि का श्रेय सफाईकर्मियों, निगम कर्मचारियों और नागरिकों को दिया। 
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ें: महापौर ने एयरपोर्ट पर सफाईकर्मी महिला को सौंपा स्वच्छता अवॉर्ड, खुली जीप में बैठाकर किया सम्मान

2. इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में नशे की अवैध बिक्री रोकने के लिए पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। उन्होंने अधिकारियों द्वारा कार्रवाई न करने पर नाराजगी जताते हुए सख्त कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ें: क्या मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की नहीं सुन रहे अधिकारी? परेशान होकर बेटे ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र

3. इंदौर की सांस्कृतिक और रंगमंचीय गतिविधियों को नई पहचान दिलाने वाली संस्था सानंद के संस्थापक जयंत भिसे का गुरुवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। भिसे ने शहर में सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई। 
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ें: सानंद के अध्यक्ष जयंत भिसे का निधन, लंबे समय से बीमार थे

4. इंदौर के निपानिया स्थित त्रिवेणा होटल की चौथी मंजिल से कूदकर 46 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजकुमार यादव की मौत हो गई। वह डेढ़ महीने से पत्नी और बेटी के साथ होटल में रह रहा था। होटल का किराया बकाया था। लसूड़िया पुलिस परिजनों और होटल कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।
पूरी खबर पढ़ें: होटल की चौथी मंजिल से कूदकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की खुदकुशी, बीते डढ़े महीने से रह रहा था

5. इंदौर में मौसम का मिजाज बदल रहा है जहां उत्तर-पूर्वी हवाओं के चलने से रात का तापमान सामान्य से नीचे आ गया है और लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है।
पूरी खबर पढ़ें: उत्तर-पूर्वी हवाओं ने बढ़ाई ठंड और गिरा रात का तापमान, देखिए कल इंदौर का मौसम कैसा रहेगा?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें