फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर मेें सफाईकर्मी अवकाश पर, मेयर, कलेक्टर, कमिश्नर ने लगाई सड़कों पर झाडू

Wed, 28 Aug 2024 10:45 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर की स्वच्छता की सबसे बड़ी ताकत जनभागीदारी है। सफाईकर्मियों के अवकाश के बावजूद शहर का साफ रहना बताता है कि स्वच्छता इंदौर की आदत बन चुकी हैै। बुधवार को यह फिर साबित हो गया।
विज्ञापन
मेयर भार्गव ने लगाई सड़कों पर झाडू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में गोगादेव नवमी पर नगर निगम के आठ हजार से ज्यादा सफाईकर्मी अवकाश पर रहे,लेकिन शहर में इसका असर नहीं दिखा। शहरवासियों ने खुद सड़कों से झाडू लगाई, गंदगी उठाई और शहर की सफाई बरकरार रखी।

विज्ञापन


मेयर, कलेक्टर, कमिश्नर से लेकर कर्मचारियों ने पूरी शिद्दत से सड़कों पर झाडू लगाई। मेयर ने राजवाड़ा पर महालक्ष्मी की बेकलेन से गंदगी उठाई। कलेक्टर ने उस मंच की सफाई की, जहां वाल्मीकि समाज ने जुलूस का स्वागत किया था। सफाई के बाद सभी नेे राजवाड़ा पर पोहेे खाए।
 

डोर टूू डोर कचरा कलेक्शन रहा प्रभावित

दो घंटे पूरे शहर में सफाई अभियान चला। इसके बाद शहर रोज की तरह साफ नजर आया,हालांकि कई इलाकों में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की गाडि़यां जरुर नहीं आई, लेकिन लोगों ने कचरा सड़कों पर नहीं फेंका, बल्कि आंगन में ही संभाल कर रखा। प्रमुख मार्गों की सफाई के लिए नगर निगम ने वैकल्पिक व्यवस्था की थी। मंगलवार रात को ही सड़कों पर मशीनों से साफ किया गया था। गलियों में रहवासियों ने झाडू लगाकर कचरा उठाया।

विज्ञापन

जनभागीदारी हमारी ताकत

 मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर की स्वच्छता की सबसे बड़ी ताकत जनभागीदारी है। सफाईकर्मियों के अवकाश के बावजूद शहर का साफ रहना बताता है कि स्वच्छता इंदौर की आदत बन चुकी हैै। बुधवार को यह फिर साबित हो गया। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि सफाईकर्मियों के अवकाश के दिन सामुहिक सफाई की पंरपरा इंदौरवासियों को शहर के सरोकार से जोड़ती हैै।

स्वयंसेवी संगठनों ने भी की सफाई

जनप्रतिनिधियों के अलावा शहर में स्वयंसेवी संगठन, सामाजिक संगठनों नेे भी सफाई की। पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों मेें रहवासियों के साथ झाडू लगाई। अन्नपूर्णा, बाणगंगा, एरोड्रम रोड, पलासिया, विजय नगर, परदेशीपुरा, पाटनीपुरा सहित कई इलाकों में लोगों ने सुबह सफाई की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें