राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अगले साल 100 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस मौके पर संघ की तरफ से बड़ा आयोजन या उत्सव नहीं मनाया जाएगा,बल्कि संघ को मजबूत करने के प्रयास किए जाएंगे।
बैैठक में यह भी कहा गया कि जो लोग संघ से ज्यादा वाकिफ नहीं है, लेकिन संघ के प्रति गलत धारणा रखते हैै। संघ कार्य और विचारधारा से अवगत कराकर उन लोगों की धारणा दूर कैसे की जा सकती है। इस पर ध्यान देने की जरुरत है। बैैठक में सरकार्यवाह दतात्रय होसबोले ने भी भाग लिया।
उन्होंने भी एक सत्र में पदाधिकारियों को संबोधित किया और देश की सामाजिक, धार्मिक, आध्यात्मिक शक्तियों को मजबूत करने पर बल दिया। सोशल इंजीनियरिंग के जरिए समाज केे हर तबके तक संघ की पैठ बनाने की बात भी कही गई।
सोशल मीडिया के जरिए संघ की बात युवा वर्ग तक
आरएसएस सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैै। युवा वर्ग तक संघ अपनी विचारधारा, संघ कार्य की जानकारी देने के लिए सोशल मीडिया का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करेगा।
जनवरी मेें हुए अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के समय संपर्क विभाग ने देशभर में हिन्दू समाज को जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। समाज को जोड़े रखने और विचारधारा को आमजनों तक फैलाने के लिए संघ से जुड़े संगठनों की गतिविधियां बढ़ाने पर भी बैैठक में जोर दिया गया।