फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: भाजपा नेता मोनू कल्याण की हत्या के तीन माह बाद पत्नी ने फंदा लगाकर दे दी जान

Wed, 25 Sep 2024 12:45 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

दीपिका का शव फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। कमरे की तलाशी ली गई, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैै।
विज्ञापन
इंदौर में एक महिला ने आत्महत्या की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के भाजपा नेता मोनू कल्याणे की हत्या के तीन माह बाद उनकी पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। जून में हुई पति की हत्या के बाद से पत्नी दीपिका तनाव में थी। मोनू भाजपा के पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय का समर्थक था और जिस दिन वह क्षेत्र में यात्रा निकालने वाला था। उस दिन उसकी क्षेत्र के ही एक युवक ने हत्या कर दी, क्योंकि वह उसका आए दिन आरोपी का मजाक उड़ाता था। मोनू की हत्या के बाद नगर निगम ने आरोपी का मकान भी गिरा दिया था। 

विज्ञापन


पति मोनू की हत्या के बाद पत्नी दीपिका ससुराल में रह रही थी और मोनू के नहीं रहने का उसे धक्का लगा था। बुधवार सुबह वह नीचे नहीं आई तो परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खोला। परिजनों को शंका हुई तो दरवाजा तोड़ा। दीपिका का शव फंदे पर लटका मिला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। कमरे की तलाशी ली गई, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

कहती थी अब नहीं जीना....
परिजनों ने बताया कि 23 जून को मोनू का मर्डर हुआ था। उसके बाद पत्नी अक्सर कहती थी कि उसे भी अब नहीं जीना। वह भी अपने पति के पास जाना चाहती है। कुछ दिनों तक वह अपने महू स्थित मायके में भी रही, लेकिन वहां भी उसका मन नहीं लगा। ससुराल में अक्सर वह तनाव में रहती थी, इसलिए परिजन उसे अकेला नहीं छोड़ते थे, लेकिन मौका देखकर दीपिका ने खुद का जीवन भी समाप्त कर लिया। मोनू के परिवार में एक बेटा और एक बेटी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें