फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: भेरूघाट की खाई में गिरा ट्रक, एक की मौत, चार लोग घायल

Tue, 30 Jan 2024 07:30 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

घायलों में दोनो बाइक चालक भी शामिल हैै। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मानपुर थाने के पुलिस जवान क्रेन लेकर मौके पर पहुंचे और खाई में गिरे ट्रक को निकाला। हादसे के कारण नेशनल हाइवे पर ट्रैफिक जाम हो गया अौर घंटों तक मार्ग पर वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन
भेरूघाट पर हुआ सड़क हादसा। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के समीप भेरूघाट की खाई में एक ट्रक गिर गया। ऊंचाई से गिरे ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन में बैठे लोग घायल हो गए,जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

सड़क हादसा मंगलवार दोपहर मानपुर क्षेत्र के घाट सेक्शन में हुुआ। तेज गति से आ रहा ट्रक मोड़ पर संभल नहीं पाया और खाई में जा गिरा। हादसे होते देख लोग मदद के लिए खाई में उतरे और केबिन में फंसे घायलों को निकालने में जुट गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हुए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रक खाई में गिरने से पहले दो बाइकों से भी टकराया।

विज्ञापन

 

घायलों में दोनो बाइक चालक भी शामिल हैै। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मानपुर थाने के पुलिस जवान क्रेन लेकर मौके पर पहुंचे और खाई में गिरे ट्रक को निकाला। हादसे के कारण नेशनल हाइवे पर ट्रैफिक जाम हो गया और घंटों तक मार्ग पर वाहन फंसे रहे।इंदौर के गोपुर चौराहे पर भी एक कार डिवाइडर से टकरा गई। तेज रफ्तार कार के एयरबेग भी खुल गए। हादसे में चार लोग घायल हुए है।

मिनी ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

पालदा क्षेत्र में सड़क हादस में भी एक युवक की मौत हो गई। देवास का रहने वाला युवक शिवम पिता हेमसिंह अस्पताल में नौकरी कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। तभी मिनी ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से टक्कर मारने वाले मिनी ट्रक की जानकारी जुटाई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें