फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में कोरोना फैल रहा, तीन महिलाओं की मौत, एक दिन में 12 नए केस

Thu, 12 Jun 2025 03:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जहां बुधवार को 12 नए पॉजिटिव केस दर्ज किए गए और तीन महिलाओं की मौत हुई। कुल 81 मरीजों में से 51 एक्टिव हैं।
 
विज्ञापन
एमवाय अस्पताल में लगी लंबी लाइन। फोटो- जयेश मालवीय - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में कोरोना लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है। बुधवार को एक ही दिन में 12 नए मरीज आ चुके हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट रहने को कहा है। सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी के मुताबिक, अभी जितने भी कोरोना मरीज हैं, उन्हें बहुत हल्के लक्षण हैं और घबराने जैसी कोई स्थिति नहीं है। कोरोना पॉजिटिव जितने भी मरीजों की अब तक मौत हुई है उन्हें अन्य गंभीर बीमारियां भी थी। 
विज्ञापन


Ahmedabad Plane Crash Live: अहमदाबाद में विमान हादसा, PM मोदी ने दुर्घटना की जानकारी ली; अमित शाह गुजरात रवाना

तीन महिलाओं की गई जान 
1. इंदौर में 52 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला की बुधवार को मौत हो गई। वह रतलाम की रहने वाली थीं। महिला को पहले से टीबी, ब्रोंकाइटिस और हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित थीं। 8 जून को उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था। 10 जून को रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल एमआरटीबी के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया, लेकिन 11 जून को उनकी मौत हो गई। हालांकि महिला की मौत रतलाम जिले के रिकॉर्ड में दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन

2. इससे पहले 6 जून को खरगोन की 44 वर्षीय महिला की एमआरटीबी अस्पताल में मौत हुई थी। वह हाल ही में एमटीएच अस्पताल में बच्चे को जन्म देने के बाद संक्रमित पाई गई थीं। 
3. इससे पहले, 27 अप्रैल को इंदौर की 74 वर्षीय किडनी रोगी महिला की अरबिंदो अस्पताल में मौत हो चुकी है।

बुधवार को 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, एक्टिव केस 51
अब तक इंदौर में कुल 81 कोरोना मरीज पाए गए हैं। इनमें से 69 इंदौर के हैं, जबकि 12 मरीज बाहर के हैं। अभी एक्टिव केसों की संख्या 51 है। इंदौर में बुधवार को कोरोना के 12 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। ये सभी इंदौर के रहने वाले हैं। इनकी ट्रैवल हिस्ट्री पता की जा रही है। इन मरीजों सहित अधिकांश एक्टिव मरीज होम आइसोलेट हैं और उनकी हालत ठीक है। मंगलवार को जो 9 कोरोना मरीज मिले थे, उनमें से एक 67 वर्षीय बुजुर्ग को अन्य बीमारियां भी हैं, जिसके चलते उन्हें एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इसी तरह, एक अन्य 50 वर्षीय व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी और अन्य तकलीफों के कारण प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इससे पहले खरगोन के एक 47 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज को भी एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। दरअसल, उसे ब्लड कैंसर है और उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


अस्पतालों में लग रही लाइन
भीषण गर्मी और उमस के चलते अस्पतालों में इन दिनों लाइन लगी हुई है। सर्दी, खांसी के मरीज लगातार आ रहे हैं। प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे बीमार होने पर तुरंत डाक्टर को दिखाएं और जांच करवाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें