फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: दूसरी पत्नी के साथ रह रहे पति ने पहली पत्नी को ईंटों से मारा, बालकनी से फेंकने का प्रयास

Wed, 28 Feb 2024 07:49 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

जितेेंद्र मजदूरी करता है। तीन माह पहले उसने दूसरी शादी कर ली थी और वह घर भी नहीं आ रहा था। पूजा को घर चलाने और दो बच्चों को पालने में परेशानी हो रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था और जितेंद्र ने आपा खो दिया।
विज्ञापन
बालकनी में पत्नी पर ईंट से वार करता युवक। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाणगंगा क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी को जान से मारने का प्रयास किया। युवक दूसरी पत्नी के साथ रहता था, इस पर पहली पत्नी ने आपत्ति जताई तो युवक ने पहली पत्नी को बेरहमी से पीटा। उसके शरीर पर ईंटों से कई बार प्रहार किए और बालकनी से फेंकने का प्रयास किया। महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मामला बाणगंगा क्षेत्र के नरवल का है। यहां रहने वाली पूजा परमार से उसके पति जितेंद्र परमार ने घर में घुसकर मारपीट की। युवक पत्नी को पीटते हुए कमरे के बाहर लाया और ईंटों से उसके शरीर पर वार करने लगा। वह पत्नी को पहली मंजिल से नीचे फेंकना चाहता था, लेकिन मोहल्लेवालों ने उसे जितेंद्र को पकड़ा और पूजा को अस्पताल पहुंचाया।

दूसरी शादी के बाद नहीं आया था तीन माह से घर
जितेंद्र मजदूरी करता है। तीन माह पहले उसने दूसरी शादी कर ली थी और वह घर भी नहीं आ रहा था। पूजा को घर चलाने और दो बच्चों को पालने में परेशानी हो रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था और जितेंद्र ने आपा खो दिया। उसने वहशी तरीके से पत्नी पूजा पर हमला कर दिया। उसने छूरे से भी हाथ और पीठ पर वार किए।
विज्ञापन

हमले के वक्त जितेंद्र के साथ उसकी दूसरी पत्नी गायत्री, सास बसंती और ननद पायल भी थी, लेकिन उन्होंने पूजा को बचाने के बजाए जितेंद्र का साथ दिया। पुलिस ने उन्हें भी आरोपी बनाया है। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गंभीर रूप से घायल पत्नी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें