फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: अक्षय तृतीया पर जन्मे बच्चों का कृष्णा मिश्रा गुरुजी ने किया स्वागत, भेंट की सामग्री

Fri, 10 May 2024 01:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मानव सेवी कृष्णा मिश्रा गुरुजी ने बताया कि आज के दिन अक्षय तृतीया पर बड़े-बड़े आध्यात्मिक हस्तियां व अवतार परशुराम जी और आदिशंकराचार्य ने जन्म लिया था। उन्होंने कहा- मुझे पूरा विश्वास है कि आज के दिन जन्में नवजात आने वाले समाज को नई दिशा देंगे।
विज्ञापन
मानव सेवी कृष्णा मिश्रा गुरुजी ने बच्चों का किया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय तृतीया पर मध्य प्रदेश के इंदौर में एक अलग तरह का आयोजन हुआ। मानव सेवी कृष्णा मिश्रा गुरुजी ने शहर के एमटीएच हॉस्पिटल में आज के दिन जन्में 47 नवजात का स्वागत किया और चरण वंदन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही इस दौरान वहां मौजूद लोगों को सकारात्मक रूप से मतदान करने का संकल्प भी दिलवाया गया।  

विज्ञापन




मानव सेवी कृष्णा मिश्रा गुरुजी ने बताया कि आज के दिन अक्षय तृतीया पर बड़े-बड़े आध्यात्मिक हस्तियां व अवतार परशुराम जी और आदिशंकराचार्य ने जन्म लिया था। आज ही के दिन सतयुग और त्रेता युग की शुरुआत हुई और गंगा का अवतरण भी हुआ। ऐसे में अक्षय तृतीया के दिन किए कार्यों का क्षय नहीं होता। उन्होंने कहा- मुझे पूरा विश्वास है कि आज के दिन जन्में नवजात आने वाले समाज को नई दिशा देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान मानव सेवी कृष्णा मिश्रा गुरुजी सभी नवजातों को बेबी किट और उनकी माताओं को ड्राई फ्रूट के लड्डू भेंट किए। कार्यक्रम में डॉक्टर हेमलता सीमा, कृष्णा गुरुजी सोशल वेलफेयर सोसाइटी की भारती मंडलोई, अनिल कुमार, विजय केलकर, अनिल कुमार और पिंकू यादव मौजूद रहे। इंदौर के अलावा उज्जैन, दिल्ली, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में भी आयोजन किया गया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें