फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: राजस्थान सरकार के आई-स्टार्ट की वर्कशॉप में इंदौर की नेहा ने 100 स्टार्टअप्स को दिए टिप्स

Mon, 17 Jun 2024 08:57 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर

सार

राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा संचालित आई-स्टार्ट की ओर से आयोजित वर्कशॉप्स में 100 से अधिक स्टार्टअप आंत्रप्रेन्योर्स ने भाग लिया था। 
विज्ञापन
राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित कार्यशाला में 100 से अधिक स्टार्टअप्स ने भाग लिया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा में राज्य सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा संचालित आई-स्टार्ट कार्यक्रम की ओर से दो वर्कशॉप्स का आयोजन किया गया था। 14 जून को आयोजित इस कार्यक्रम में इंदौर की नेहा गौर को भी आमंत्रित किया गया था। नेहा ने वहां 100 से अधिक स्टार्टअप आंत्रप्रेन्योर्स को संबोधित किया। 
विज्ञापन


प्रभारी अधिकारी मनोज कुमार मीना (उपनिदेशक) ने बताया कि आई-स्टार्ट की ओर से आयोजित वर्कशॉप्स में 100 से अधिक स्टार्टअप आंत्रप्रेन्योर्स ने भाग लिया था। इन्दौर की नेहा गौर ने श्रोताओं को पीआर और ब्रांडिंग की आवश्यकता, पीआर और मार्केटिंग में अंतर के बारे में जानकारी दी। साथ ही स्टार्टअप्स की तमाम शंकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कई सवालों के जवाब जाने। 

कार्यशाला में वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर भी चर्चा की गई। वेस्ट मैनेजमेंट के लिए काम करने वाला स्टार्टअप 14 नगर निगमों व शहरों के साथ मिलकर टेक्नोलॉजी और एप्लीकेशन के माध्यम से म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट के मैनेजमेंट पर कार्य करता है। इसके सहसंस्थापक एवं सीईओ अभिषेक गुप्ता तथा सीटीओ अभिनव शेखर वशिष्ठ ने स्टार्टअप तथा उद्यमी के रूप में अपनी व्यक्तिगत यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने विभिन्न उदाहरण देते हुए वेस्ट मैनेजमेंट में आने वाली जमीनी स्तर की कठिनाइयों और उनका सामना करने के अपने अनुभव साझा किए। आईस्टार्ट नेस्ट, मेंटर्स आयुष त्यागी और कौस्तुभ भट्टाचार्य ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें