फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election: 24 को अक्षय और 25 को शंकर भरेंगे लोकसभा का नामांकन, मोहन यादव और कमलनाथ आएंगे

Sat, 20 Apr 2024 07:49 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

लोकसभा चुनाव में नामांकन के लिए प्रदेश के बड़े नेताओं का इंदौर आना होगा, कई नेताओं के पार्टी बदलने की भी चर्चा है। 
 
विज्ञापन
अक्षय और शंकर लालवानी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में लोकसभा चुनाव के लिए दोनों ही प्रमुख पार्टियां कांग्रेस और भाजपा जमकर प्रचार कर रही हैं। 25 अप्रैल को इंदौर में नामांकन का आखिरी दिन है। भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी इसी दिन अपना नामांकन फाॅर्म दाखिल करेंगे। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी अक्षय कांति बम एक दिन पहले 24 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे। दोनों ही प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने के दौरान पार्टियों के बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


सीएम मोहन यादव आएंगे
25 अप्रैल को शंकर लालवानी का नामांकन दाखिल करवाने के लिए खुद सीएम डॉ. मोहन यादव भी आएंगे। वे यहां पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। यह कार्यक्रम इंदौर की विधानसभा क्रमांक-1 स्थित दलाल बाग में होगा। भाजपा ने दावा किया है कि इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसियों को भी पार्टी में शामिल कराया जाएगा। 

अक्षय के लिए आएंगे कमलनाथ
कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय बम के साथ 24 अप्रैल को नामांकन के दिन प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और मप्र कांग्रेस प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह भी नजर आएंगे। कांग्रेस ने नामांकन के पहले रैली के आयोजन का मन बनाया था लेकिन अब कांग्रेस ने घोषणा की है कि नामांकन के पहले रैली की बजाए आमसभा करेगी। कांग्रेस प्रत्याशी अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मोती तबेला पहुंचेंगे। वहां आमसभा होगी। इसके बाद उम्मीदवार पांच लोगों के साथ नामांकन दाखिल करने निर्वाचन अधिकारी के दफ्तर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें