फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: जेपी नड्डा बोले- रैली-जुलूस से कुछ नहीं होगा,जमीनी स्तर पर काम करें

Wed, 03 Apr 2024 10:24 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने  प्रभारियों से पूछा कि लोकसभा चुनाव के लिए कितनी बैठकें हो चुकी है। उन्होंने यह भी पूछा कि लोकसभा क्षेत्रों में कितने चुनाव कार्यालय खुल चुके है और विधानसभा स्तर पर कितनी बैठकें हो चुकी है।
विज्ञापन
जेेपी नड्डा ने इंदौर में बैठक ली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को इंदौर में मालवा निमाड़ की पांच लोकसभा सीटों की समीक्षा की। उन्होंने चुनाव प्रभारियों से सीधे संवाद किया और अब तक हुई तैयारियों से जुड़े सवाल पूछे। डेढ़ घंटे चली बैठक के दौरान नड्डा ने पदाधिकारियों से कहा कि चुनाव को लेकर मुगालता न पाले, उसे गंभीरता से ले और जमीनी स्तर पर काम करें। रैली-जुलूसों से कुछ नहीं होगा। लोगों से सीधा संपर्क करें, उनकी समस्याएं जाने और हल करने की कोशिश करे।

विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि सरकारी योजनाअेां को कितना लाभ मिला है। संपर्क अभियान के दौरान लोगों से इसका फीडबैैक ले। उन्हें यह भी बताए कि राष्ट्रवाद को लेकर कौन सा दल समर्पित है।

दो घंटा देरी से शुरू हुई इंदौर क्लस्टर की बैठक में नड्डा ने धार, झाबुआ, इंदौर, खरगोन और खंडवा के भाजपा उम्मीदवार, चुनाव प्रभारी, मंत्रियों से कहा कि मैं भाषण देना नहीं चाहता। आप से संवाद करना हैै। इसके बाद उन्होंने प्रभारियों से पूछा कि लोकसभा चुनाव के लिए कितनी बैठकें हो चुकी है और क्या कार्ययोजना तैयार की गई है। है। उन्होंने यह भी पूछा कि लोकसभा क्षेत्रों में कितने चुनाव कार्यालय खुल चुके है और विधानसभा स्तर पर कितनी बैठकें हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जिन बूथों पर हम कमजोर रहे है। उसका चिंतन होना चाहिए और कमियों को दूर करे। प्रत्याशियों से उन्होंने कहा कि बूथ को मजबूत करने पर फोकस रखे। हमारा बूथ मजबूत होगा। तभी 400 सीटों का लक्ष्य हासिल कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक भी सीट हमें नहीं गंवाना है। पूरी 29 सीटों पर इस बार जीत हासिल होना चाहिए।

बूथ पर 15-16 घंटे समय दे

नड्डा ने बैठक में कहा कि इस बार के चुनाव में प्रतिद्वंदी दल नजर नहीं आ रहा है। जनता भी कर रही है कि मोदी लहर है, लेकिन कार्यकर्ता अतिआत्म विश्वास में न रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 घंटे काम करते है। सवा माह तक हम अपने बूथों पर 15-16 घंटे काम कर लेंगे तो वोट बढ़ाने के लिए तय लक्ष्य को हम पा लेंगे।

मुरैना के पदाधिकारियों को भी बुलाया

कलस्टर  बैैठक के बाद नड्डा ने द कमरा बैठक की। इसमे मुख्यमंत्री मोहन यादव, संगठन मंत्री हितानंद, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। बाद में अलग से मुरैना के पदाधिकारियों को भी बैैठक में बुलाया गया और उनसे चर्चा की। बैैठक समाप्त होने के बाद नड्डा मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। वहां से वे फिर दिल्ली गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें