फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर के सरकारी और निजी स्कूलों में 18 सितंबर को अवकाश, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

Sun, 17 Sep 2023 02:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर जिले में नर्सरी से 12 कक्षा तक 18 सितंबर को सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश रहेगा। दो दिन से हो रही बारिश के चलते कलेक्टर इलैया राजा ने यह आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
स्कूल में छुट्टी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में दो दिन से तेज बारिश हो रही है। कई सरकारी स्कूलों में भी पानी भर गया। 40 घण्टों में 12 इंच पानी इंदौर में बरसा है। आने वाले दिनों में भी बारिश हो सकती है। इसके मद्देनजर कलेक्टर इलैया राजा ने इंदौर जिले में 18 सितंबर (सोमवार) को सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। 

विज्ञापन


उनका आदेश नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के लिए रहेगा। जबकि सभी शिक्षकों को विद्यालयीन समय पर उपस्थित रहना होगा। उधर, उज्जैन जिले में भी स्कूलों में 18 सितंबर को अवकाश की घोषणा हो गई है। उज्जैन में रविवार को बारिश हुई। शिप्रा नदी भी उफान पर है। इसे देखते हुए यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें