फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: लंबित बिलों के भुुगतान के लिए घूस लेते पकड़ा गया प्रशिक्षण संस्था का निदेशक और उसकी पत्नी

Mon, 23 Sep 2024 02:46 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

जैसे ही आरोपी ने दस हजार की गड्डी ली और गिनने लगा तो लोकायुक्त की टीम ने उसे दबोच लिया। वह घूस नहीं लेने की बात करने लगा, लेकिन जब उसके हाथ धुलवाए गए तो नोट मेें लगा केमिकल उसके हाथों से निकला।
विज्ञापन
घूसखोर निदेशक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो लाख के लंबित बिलों के भुगतान केे एवज में लोकायुक्त पुलिस ने बड़वानी से स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक सौजन्य जोशी और उसकी पत्नी जागृति जोशी को घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा। उसने स्वयं सहायता समूह चलाने वाली महिला से 48 हजार रुपय की घूस मांगी थी। इसकी शिकायत महिला ने लोकायुक्त को की। इसके बाद आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए।

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार आवेदिका पिंकी पवार पति घनश्याम पवार बड़वानी में मां वैष्णवी स्व सहायता समूह संचालित करती है।पिंकी स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बड़वानी में प्रशिक्षण केे लिए आने वाले महिला और पुरुषों के भोजन के लिए कैंटीन का संचालन करती है।

विज्ञापन


आवेदिका द्वारा माह जुलाई 2024 से 20 अगस्त 2024 तक प्रदान किए गए भोजन की राशि 193167 रुपए के बिल स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में प्रस्तुत किए गए। बिलों के भुगतान के लिए संस्थान के निदेशक सौजन्य जोशी से मुलाकात की गई तो उनके द्वारा बिलों का भुगतान किए जाने के एवज़ में 48 हजार कमीशन की मांग की।

इसकी शिकायत पिंकी ने लोकायुक्त पुलिस में की। तय योजना के तहत पहली किस्त के रुप में दस हजार रुपये लेने के लिए जोशी ने पिंकी को अपने कार्यालय मेें बुलाया। तब उसक पत्नी जागृति जोशी भी साथ मेें थी।
विज्ञापन


जैसे ही आरोपी ने दस हजार की गड्डी ली और गिनने लगा तो लोकायुक्त की टीम ने उसे दबोच लिया। वह घूस नहीं लेने की बात करने लगा, लेकिन जब उसके हाथ धुलवाए गए तो नोट मेें लगा केमिकल उसके हाथों से निकला। पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें