फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में देश के टॉप 10 एयरपोर्ट की सूची से बाहर हुआ इंदौर, कभी पहले स्थान पर था

Mon, 06 May 2024 10:04 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सर्वे के सभी 31 बिंदुओं पर इंदौर पिछड़ गया, इस बार की रिपोर्ट में 12 वीं रैंक मिली, प्रबंधन ने कहा सुधार करेंगे। 
 
विज्ञापन
Indore Airport - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट रैंकिंग में देश के टॉप 10 एयरपोर्ट की सूची से बाहर हो गया है। इंदौर एयरपोर्ट 12 वें नंबर पर पहुंच गया है। 31 बिन्दुओं के सर्वे में से सभी 31 बिन्दुओं पर इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट के अंक कम हो गए हैं। इस सर्वे के बाद आई रिपोर्ट में गोवा देश का नंबर वन एयरपोर्ट बन गया है। जबकि चैन्नई एयरपोर्ट दूसरे और त्रिंची तीसरे स्थान पर है। बता दें कि यह रिपोर्ट हर तीन महीने में जारी की जाती है। रिपोर्ट के अनुसार अब इंदौर एयरपोर्ट से देश के सिर्फ दो एयरपोर्ट अमृतसर और श्रीनगर एयरपोर्ट ही पीछे है। जबकि अन्य सभी एयरपोर्ट अब इंदौर एयरपोर्ट से आगे निकल गए हैं। गौरतलब है कि इंदौर एयरपोर्ट फरवरी 2023 के पहले देश में नंबर एक स्थान पर था। 
विज्ञापन


सभी बिन्दुओं पर कम हुए अंक
एयरपोर्ट अथॉरटी ऑफ इंडिया ने रविवार देर रात 2024 की पहली तिमाही (जनवरी से मार्च) की रिपोर्ट जारी की है। इसमें जानकारी मिली है कि इंदौर एयरपोर्ट देश के 14 एयरपोर्ट में से 12 नंबर पर आ गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार इंदौर देश का एकमात्र ऐसा एयरपोर्ट है, जिसके सभी 31 बिन्दुओं में अंक कम हुए हैं। बताया जा रहा है कि पिछले साल की अंतिम तिमाही की तुलना में इंदौर एयरपोर्ट को सबसे अधिक 0.15 अंकों का नुकसान हुआ है। वहीं रैंकिंग गिरने पर इंदौर एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि इस बार हमारे अंक कम हुए है इसे हम ठीक करेंगे। 
विज्ञापन


पांच में से किसे कितने अंक मिले
गोवा और चेन्नई - 4.90
त्रिची - 4.89
वाराणसी - 4.88 
रायपुर - 4.87 
इंदौर - 4.74 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें