सार
अफसरों से मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी प्रोजेक्ट तैयार करें, उसके बारे में जनप्रतिनिधियों की राय लें। उन्हें विश्वास में लिए बगैर प्रोजेक्ट न तैयार हो,क्योकि विकास का फायदा जनता को मिलता है।
एयरपोर्ट पर अफसरों की बैैठक ली मुख्यमंत्री ने।
- फोटो : amar ujala digital
मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार शाम को इंदौर पहुंचे। विमानतल पर उन्होंने जनप्रनिधियों व अफसरों से चर्चा की। उज्जैन इंदौर आने के बाद वे विमानतल पर अाधे घंटे रुके। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उन्होंने पुलिस अफसरों से कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली से जनता परेशान न हो,इसका ध्यान रखा जाए। जबरिया वसूली नहीं होना चाहिए।
निगमायुक्त हर्षिका सिंह से यादव ने कहा कि स्वच्छता का पैमाना कायम रखा जाना चाहिए। स्वच्छता को प्राथमिकता दे। अफसरों से मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी प्रोजेक्ट तैयार करें, उसके बारे में जनप्रतिनिधियों की राय लें।
उन्हें विश्वास में लिए बगैर प्रोजेक्ट न तैयार हो,क्योकि विकास का फायदा जनता को मिलता है। उन्होंने कहा कि वे कामों के विकेंद्रीकरण में विश्वास रखते है। हर संभाग के कामों की लगातार समीक्षा होगी। कलेक्टर इलैया राजा टी से उन्होंने 25 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम की जानकारी ली। मेयर पुष्य मित्र भार्गव से भी उन्होंने चर्चा की।
25 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम भी तय हो चुके है। दोपहर 12 बजे हुकमचंद मिल श्रमिकों के भुगतान का कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री चेक सौंपेगे। बाद मेें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली कार्यक्रम मेें जुड़ेंगे और श्रमिकों से चर्चा करेंगे।
इसके अलावा सोलर प्लांट के काम का शिलान्यास भी किया जाएगा और नर्मदा के चौथे चरण की घोषणा कार्यक्रम में होगी। कार्यक्रम में अन्य प्रोजेक्टों का भूमिपूजन भी होगा। पहले मुख्यमंत्री 26 दिसंबर को आने वाले थे और राजवाडा क्षेत्र से जुलूस भी निकलने वाला था, लेकिन वह निरस्त हो गया।